Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Morning Information Temporary; Maharashtra CM | Sukhbir Badal Golden Temple|...

Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; Maharashtra CM | Sukhbir Badal Golden Temple| Assam Beef Ban | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: असम में गोमांस बैन; फडणवीस आज CM बनेंगे; राहुल-प्रियंका को संभल जाने से रोका; पंजाब के पूर्व डिप्टी CM बादल पर फायरिंग


1 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र की राजनीति की रही, चुनावी नतीजों के 13 दिन बाद आज महायुति सरकार का गठन होगा। एक खबर असम सरकार के गोमांस बैन करने के फैसले की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 28 नवंबर को सिर्फ हेमंत सोरेन ने CM पद की शपथ ली थी।
  2. ISRO, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शाम 4:16 बजे प्रोबा-3 मिशन की लॉन्चिंग करेगा। इसके जरिए सूर्य की स्टडी की जाएगी।
  3. भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. असम में गोमांस पर बैन, सार्वजनिक कार्यक्रम, रेस्टोरेंट और होटल में परोसा नहीं जाएगा

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्टेट कैबिनेट की मीटिंग में गोमांस बैन पर लिए फैसले की जानकारी दी।

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्टेट कैबिनेट की मीटिंग में गोमांस बैन पर लिए फैसले की जानकारी दी।

असम सरकार ने राज्य में गोमांस (बीफ) खाने और परोसने पर बैन लगा दिया है। राज्य के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हमने फैसला लिया है कि किसी भी रेस्टोरेंट, होटल या सार्वजनिक समारोह में गोमांस न तो परोसा जाएगा और न ही इसका सेवन होगा।’ राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा, ‘कांग्रेस इस फैसले का स्वागत करे या पाकिस्तान जाए।’ हालांकि कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पहले क्या नियम था: राज्य सरकार ने 2021 में असम मवेशी संरक्षण अधिनियम पास किया था। इसके तहत किसी मंदिर के 5 किमी के दायरे में गोमांस खाना, बेचना प्रतिबंधित था, लेकिन असम कैबिनेट ने अब इस फैसले का विस्तार कर दिया है।

ये मुद्दा चर्चा में क्यों आया: असम की सामगुरी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। 23 नवंबर को रिजल्ट आया, कांग्रेस कैंडिडेट तंजील हुसैन हार गए। तंजील के पिता और कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने BJP पर बीफ बांटने का आरोप लगाया।

इसके जवाब में CM सरमा ने 30 नवंबर को कहा, ‘मैं राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, बशर्ते कांग्रेस यह मुझे लिखित में दे।’ सरमा ने कांग्रेस की ओर से कोई जवाब मिलने से पहले ही गोमांस बैन का फैसला ले लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. फडणवीस आज महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे, समारोह में PM मोदी भी शामिल होंगे

फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। तीनों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। तीनों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

देवेंद्र फडणवीस आज शाम 5:30 बजे महाराष्ट्र के CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम तीनों नेता एक हैं। डिप्टी CM और CM सिर्फ तकनीकी पद हैं। कौन-कौन शपथ लेगा, ये शाम तक बता दिया जाएगा।’ हालांकि शिंदे के पद को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

शिंदे डिप्टी CM बनने को तैयार, लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े: महायुति की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद देवेंद्र फडणवीस CM हाउस पहुंचे। यहां शिंदे-फडणवीस ने 45 मिनट मीटिंग की। सूत्रों ने दावा किया कि शिंदे डिप्टी CM बनने को तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी भी गृह मंत्रालय के लिए अड़े हैं।

अजित की बात पर हंस पड़े सभी नेता: प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया कि क्या शिंदे और पवार डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे। इस पर पवार ने कहा, ‘कोई ले रहा है, या नहीं, ये अलग बात है। इन लोगों का शाम तक तय होगा पर मैं तो कल शपथ ले रहा हूं यह तय है।’ इस पर शिंदे ने कहा कि अजित दादा को दिन में और शाम को शपथ लेने का अनुभव है। पवार और शिंदे की बात पर सभी ने ठहाके लगाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. राहुल-प्रियंका को यूपी पुलिस ने संभल जाने से रोका, राहुल ने 6 दिसंबर को जाने की बात कही

राहुल ने अफसरों से कहा, 'मैं पुलिस की गाड़ी में अकेले जाने को तैयार हूं।' लेकिन अफसर राजी नहीं हुए। राहुल हाथ में संविधान लेकर कार पर चढ़ गए और मीडिया को संबोधित किया।

राहुल ने अफसरों से कहा, ‘मैं पुलिस की गाड़ी में अकेले जाने को तैयार हूं।’ लेकिन अफसर राजी नहीं हुए। राहुल हाथ में संविधान लेकर कार पर चढ़ गए और मीडिया को संबोधित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका संभल हिंसा पीड़ितों से मिलने नहीं जा सके। पुलिस ने उनके काफिले को दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया। राहुल ने कहा, ‘पुलिस मना कर रही है, विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा अधिकार बनता है, मैं वहां जा सकता हूं।’ राहुल ने अब 6 दिसंबर को संभल जाने की बात कही है।

संभल हिंसा की CBI जांच की अर्जी खारिज: संभल हिंसा की CBI जांच की मांग वाली याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। दरअसल, संभल में कोर्ट के आदेश पर 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान हिंसा भड़की, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. पंजाब के पूर्व डिप्टी CM बादल पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, गोल्डन टेंपल के बाहर सेवा कर रहे थे

सुखबीर सिंह बादल गोल्डन टेंपल के बाहर व्हील चेयर पर बैठे थे। हमलावर ने गोली चलाई, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और गोली दीवार पर जा लगी।

सुखबीर सिंह बादल गोल्डन टेंपल के बाहर व्हील चेयर पर बैठे थे। हमलावर ने गोली चलाई, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और गोली दीवार पर जा लगी।

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर खालिस्तानी आतंकी ने फायरिंग की। हमला गोल्डन टेंपल के गेट पर हुआ। हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई, सुरक्षाकर्मी ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। बादल बाल-बाल बच गए, वे गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार बनकर बैठे थे। बादल ने डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम को माफी दी थी। इस पर अकाल तख्त ने उन्हें गोल्डन टेंपल में सेवा करने की सजा दी थी।

आतंकी चौड़ा की हिटलिस्ट में था बादल परिवार: बादल पर फायरिंग करने वाला नारायण सिंह चौड़ा गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक का रहने वाला है। उसकी हिटलिस्ट में बादल परिवार पहले से था। वह बादल परिवार को सिख पंथ का गद्दार मानता है। चौड़ा आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. महिला सांसदों ने प्रियंका से कहा- जय श्रीराम; प्रियंका बोलीं- जय सियाराम बोलो, सीता को मत छोड़ो

संसद परिसर में महिला सांसदों से मुलाकात करतीं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी।

संसद परिसर में महिला सांसदों से मुलाकात करतीं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी।

संसद के शीतकालीन सत्र के 7वें दिन लोकसभा में बांग्लादेश हिंसा का मुद्दा उठा। वहीं राज्यसभा में विपक्ष ने किसान मुद्दे पर हंगामा किया। इस बीच, संसद परिसर में प्रियंका गांधी और महिला सांसदों की मुलाकात हुई। महिला सांसदों ने प्रियंका को जय श्रीराम कहकर अभिवादन किया। इस पर प्रियंका ने कहा, ‘हम महिलाएं हैं। जय सियाराम बोलो, सीता को मत छोड़ो।’

हेमा मालिनी ने बांग्लादेश का मुद्दा उठाया: मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं, मंदिरों और इस्कॉन भक्तों के साथ जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर मैं बेहद दुखी हूं।’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. भारत U-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में; 13 साल के वैभव ने 6 छक्के लगाए, IPL में ₹1.1 करोड़ में बिके थे

भारत अंडर-19 एशिया कप में UAE को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा। UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 137 रन बनाए। जवाब में भारत ने बिना विकेट खोए 16.1 ओवर में 143 रन बना दिए। 13 साल के वैभव ने 76 और आयुष ने 67 रन बनाए। वैभव ने 6 छक्के और 3 चौके लगाए। वैभव को पिछले IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने ₹1.1 करोड़ रुपए में खरीदा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. मो. यूनुस बोले- शेख हसीना ने देश बर्बाद किया, ट्रायल के बाद भारत से प्रत्यर्पण की मांग करेंगे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने पूर्व PM शेख हसीना पर आरोप लगाए। यूनुस ने कहा, ‘हसीना ने 15 साल के कार्यकाल में देश के सरकारी तंत्र को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। हम हसीना पर ट्रायल पूरा होने के बाद भारत से उनके प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक तौर पर मांग करेंगे।’

हसीना 4 महीने से भारत में: बांग्लादेश में 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त को पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा। हसीना 4 महीने से भारत में ही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: AAP विधायक बाल्यान जमानत मिलने के बाद फिर गिरफ्तार: नए केस में अरेस्ट हुए, वसूली और धमकाने के मामले में आज ही मिली थी बेल (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: नोएडा जा रहे राकेश टिकैत को अलीगढ़ में रोका: टिकैत भागते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे थे, महापंचायत में ऐलान- धरना जारी रहेगा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. बिजनेस: IPL की ब्रांड वैल्यू ₹1 लाख करोड़ हुई: टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स की वैल्यू सबसे ज्यादा, ₹1,033 करोड़ पहुंची (पढ़ें पूरी खबर)
  4. इंटरनेशनल: ब्रिटिश सांसद बोले-बांग्लादेश में हिंदुओं का सफाया करने की कोशिश: वहां घर जलाए, पुजारियों को जेल भेजा; अमेरिका ने कहा- अल्पसंख्यकों की हिफाजत करें (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: IIT-BHU गैंगरेप के तीसरे आरोपी को जमानत: 11 महीने बाद जेल से छूटा सक्षम पटेल, पीड़ित छात्रा छुट्‌टी लेकर घर गई (पढ़ें पूरी खबर)
  6. बिजनेस: जियो-हॉटस्टार वेबसाइट का डोमेन अब वायकॉम 18 के पास: दुबई के बच्चों ने दिया, दिल्ली के एप डेवलपर ने खरीदा था (पढ़ें पूरी खबर)
  7. क्राइम: नरगिस फाखरी की बहन डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार: 20 सालों से बहन के संपर्क में नहीं एक्ट्रेस, एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी दोस्त को जिंदा जलाया (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: साउथ कोरिया में राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लगाया: सेना संसद घेरने पहुंची, लेकिन तब तक सांसद वोटिंग कर चुके थे; 6 घंटे में वापस लेना पड़ा (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: दावा-ट्रम्प के राष्ट्रपति बनते ही देश छोड़ेंगे लिंक्डइन फाउंडर: ट्रम्प के खिलाफ मानहानि केस में मदद की; चुनाव में कमला का समर्थन किया था (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

पैराशूट से सीधा चीफ गेस्ट पर लैंड हुआ पैराग्लाइडर

पाकिस्तान में पैराग्लाइडिंग का एक वीडियो वायरल है। एक जवान पैराशूट से तेजी से जमीन की ओर इवेंट में शरीक चीफ गेस्ट को सलामी देने आता है, लेकिन सीधा चीफ गेस्ट की स्टेज पर ही लैंड हो जाता है। घटना नवंबर 2023 में गिलगित-बाल्टिस्तान के 76वें स्वतंत्रता दिवस की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. 3 वजहों से शिंदे अड़े रहे, BJP ने उन्हें मनाकर ही CM का ऐलान क्यों किया; वो सब कुछ जो जानना जरूरी
  2. भास्कर की खबर पर मुहर, फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के CM: 9 दिन पहले ही बता दिया था कि शिंदे को CM नहीं बनाएंगे, क्या है BJP का अगला प्लान
  3. जरूरत की खबर- गूगल-मैप के कारण 3 लोगों की मौत: क्या मैप पूरी तरह भरोसेमंद, क्या सावधानियां जरूरी, एक्सपर्ट की 5 सलाह
  4. UP में कर्मचारियों को फेल करके नौकरी से हटाते: खाली पदों पर फिर पैसा लेकर नई भर्ती करते; VIDEO में देखिए पूरा खेल
  5. बांग्लादेश जब पाकिस्तान था, तब भी इतना नहीं डरे: बांग्लादेशी हिंदू बोले- मंदिरों में छिपना पड़ रहा, इंडियन मीडिया से बातचीत मतलब जेल
  6. सेहतनामा- कैंसर डाइट पर सिद्धू कितने सही: क्या डाइट सचमुच मददगार है, कैंसर में क्या खाना चाहिए, डॉक्टर की जरूरी सलाह
  7. फूट–फूटकर रोए पाकिस्तानी जनरल नियाजी: फिर पिस्टल देकर किया सरेंडर, 1971 में आज शुरू हुई थी बांग्लादेश के लिए जंग
  8. भास्कर के खुलासे पर 3 ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड: सभी ब्लड बैंकों में विशेषज्ञ नियुक्त होंगे, फर्जी डॉक्टर-दलालों पर भी कार्रवाई होगी

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कुंभ राशि के लोगों को अच्छे ऑर्डर और नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं, जानिए आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments