Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Morning Information Temporary; BJP - Haryana Election Consequence | Nayab...

Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; BJP – Haryana Election Consequence | Nayab Singh Saini | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP सरकार; J&Ok में NC-कांग्रेस जीती; कोलकाता रेप केस, 50 सीनियर डॉक्टर्स का इस्तीफा


19 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों की रही। एक खबर कोलकाता रेप-मर्डर केस से जुड़ी रही, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 50 सीनियर डॉक्टर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. राहुल गांधी की नागरिकता रद्द करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाई है।
  2. भारत-बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाएगा। भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में 7 विकेट से हराया था।
  3. क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की अनुमति मांगी है। इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP सरकार, नायब सिंह सैनी विजयादशमी के दिन शपथ लेंगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले राज्य में किसी पार्टी ने लगातार 3 बार सरकार नहीं बनाई है। नायब सिंह सैनी राज्य के CM होंगे। कांग्रेस को 90 में से 37 सीटें मिली हैं। BJP सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है।

हॉट सीटों के क्या नतीजे रहे: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी-सांपला सीट से 71 हजार वोटों से जीत हासिल की। जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने 6,015 वोटों से जीतीं। उचाना कलां से पूर्व डिप्टी CM और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला 41 हजार वोटों से, जबकि ऐलनाबाद से इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला 15 हजार वोट से चुनाव हार गए। हिसार से सबसे अमीर महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल 18941 वोटों से जीतीं।

हरियाणा में सभी एग्जिट पोल फेल: 5 अक्टूबर को आए 11 एग्जिट पोल्स में सर्वे एजेंसियों ने कांग्रेस की सरकार का अनुमान लगाया गया। एक पोल में कांग्रेस को 59 सीटें मिलने के आसार थे, लेकिन नतीजों में सारे पोल फेल हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. J&Ok में NC-कांग्रेस की सरकार, उमर अब्दुल्ला CM बनेंगे, 11 या 12 अक्टूबर को शपथ संभव

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन 49 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, कांग्रेस को 6 और CPI(M) को एक सीट मिली। उमर अब्दुल्ला राज्य के CM होंगे। भाजपा ने 29 सीटें, जबकि महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP ने 3 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी ने भी एक सीट जीती है। BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा सीट से NC कैंडिडेट से हार गए। उन्होंने पार्टी को इस्तीफा भेजा है।

BJP जम्मू में भारी पर कश्मीर में सारी सीटें हारी: 90 सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर में हैं। भाजपा ने जम्मू रीजन में 29 सीटें जीतीं। कश्मीर रीजन में भाजपा ने 20 कैंडिडेट उतारे थे। यहां भाजपा का खाता नहीं खुल पाया। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की 42 सीटों में 35 से ज्यादा सीटें कश्मीर रीजन से मिली हैं। कांग्रेस ने यहां 6 सीटें जीतीं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. मोदी बोले- कांग्रेस की पोल खुली, उनका डिब्बा गोल, हरियाणा ने दो टूक कहा- देशविरोधी पॉलिटिक्स नहीं चलेगी

PM मोदी ने BJP मुख्यालय में 35 मिनट की स्पीच दी।

PM मोदी ने BJP मुख्यालय में 35 मिनट की स्पीच दी।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में संबोधन दिया। मोदी ने कहा, ‘हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया है। जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। वे सरकार से बाहर होते हैं तो उनकी हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है, इसलिए वह समाज में जाति का जहर फैला रहे हैं। अलग-अलग वर्गों को भड़का रहे हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. कोलकाता रेप-मर्डर केस, 50 डॉक्टर्स का इस्तीफा, जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल के सपोर्ट में उठाया कदम कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 50 सीनियर डॉक्टर्स ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 5 अक्टूबर से आमरण अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स के समर्थन में रिजाइन किया। जूनियर डॉक्टर हेल्थ सेक्रेटरी को हटाने समेत 9 मांगों पर अड़े हैं। ममता सरकार ने डॉक्टरों से अनशन खत्म करने की अपील की है।

आज देशभर में डॉक्टर्स की भूख हड़ताल: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टरों को समर्थन देने का ऐलान किया है। FAIMA ने कहा कि 9 अक्टूबर को देशभर में डॉक्टर्स भूख हड़ताल करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. AI के गॉडफादर और US साइंटिस्ट को फिजिक्स का नोबेल, मशीनों में सोचने की समझ पैदा करने के लिए मिला सम्मान

AI के गॉडफादर कहे जाने वाले ब्रिटिश-कैनैडियन कंप्यूटर साइंटिस्ट जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को फिजिक्स का नोबेल प्राइज दिया जाएगा। दोनों साइंटिस्ट्स ने आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स पर आधारित मशीन लर्निंग से जुड़ी नई तकनीक डेवलप की थी। आज केमिस्ट्री के नोबेल विजेताओं का ऐलान होगा।

विजेताओं को 8 करोड़ मिलेंगे: दोनों विजेताओं को 8.90 करोड़ की राशि मिलेगी, जिसे दोनों में बराबर बांट दिया जाएगा। इससे पहले 7 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल प्राइज विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला। नोबेल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन 14 अक्टूबर तक चलेगा। 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर, नित्या मेनन को बेस्ट एक्ट्रेस ​​​​का अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में विजेताओं को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। कन्नड़ फिल्म कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर, नित्या मेनन को तमिल फिल्म तिरुचित्राबालम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और सूरज बड़जात्या को फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. इजराइली प्रधानमंत्री बोले-हिजबुल्लाह चीफ का अगला दावेदार सैफिद्दीन मारा गया, 32 साल से जनरल सेक्रेटरी था

इजराइली प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्लाह का अगला चीफ बनने की रेस में चल रहे अहम दावेदार हाशेम सैफिद्दीन की मौत की पुष्टि की है। उन्होने लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले हफ्ते हुई एयरस्ट्राइक के दौरान सैफिद्दीन की मौत होने की बात कही। सैफिद्दीन 32 सालों से हिजबुल्लाह का जनरल सेक्रेटरी था।वह हिजबुल्लाह चीफ के लिए अहम दावेदार माना जा रहा था। सैफिद्दीन हसन नसरल्लाह का ममेरा भाई था।

लेबनान पर समंदर के रास्ते हमला करेगा इजराइल: इजराइली आर्मी का कहना है कि वह जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तटीय इलाके में ऑपरेशन शुरू करेगी। सेना ने लेबनान के लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। मछुआरों को भूमध्य सागर से सटे 60 किलोमीटर तक के इलाके में ना जाने की चेतावनी दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: कांग्रेस ने लोकसभा-विधानसभा चुनावों में 585 करोड़ रुपए खर्च किए: चुनाव आयोग को बताया- स्टार कैंपेनर्स की हवाई यात्रा में 105 करोड़ खर्च हुए (पढ़ें पूरी खबर)
  2. नेशनल: बेंगलुरु में बर्थडे केक खाने से बच्चे की मौत: पेरेंट्स ICU में भर्ती; पिता Swiggy डिलीवरी बॉय हैं, ऑर्डर कैंसिल होने पर केक घर लाए थे (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: पुणे के गरबा किंग की गरबा खेलते वक्त मौत: वीडियो वायरल; इससे पहले दिल्ली में रामलीला के दौरान कलाकार की मौत हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. स्पोर्ट्स: पीटी उषा ने 24 करोड़ की गड़बड़ी को गलत बताया: IOA अध्यक्ष बोलीं- रिलायंस डील को लेकर गलत जानकारी फैलाई गई (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: अमेरिका के टैम्पा-बे में आएगा सदी का सबसे बड़ा तूफान: 5 लाख लोगों को हटाया, 285km की रफ्तार से बढ़ रहा मिल्टन हरिकेन (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

आर्टवर्क को म्यूजियम के कचरे में फेंका

नीदरलैंड के एक म्यूजियम को अपना आर्टवर्क कचरे के डिब्बे में पड़ा मिला। बीयर के कैन वाला आर्टवर्क म्यूजियम की लिफ्ट में रखा हुआ था। इसे हाथों से इतनी बारीकी से पेंट किया गया था कि ये असली बीयर कैन जैसा दिखता था। लेकिन लिफ्ट के टेक्नीशियन को लगा कि किसी विजिटर ने ये कैन्स फेंक दी हैं, इसलिए इसे डस्टबिन में डाल दिया। इस आर्टवर्क को फ्रेंच आर्टिस्ट अलेक्जेंड्रे लैवेट ने बनाया है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments