Sunday, March 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Morning Information Temporary; Arvind Kejriwal Resign | Kolkata Physician Case...

Dainik Bhaskar Morning Information Temporary; Arvind Kejriwal Resign | Kolkata Physician Case | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: केजरीवाल शाम 4:30 बजे इस्तीफा देंगे; ममता बोलीं- हमने डॉक्टर्स की 3 मांगें मानीं; ट्रम्प पर जानलेवा हमले की कोशिश


18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से जुड़ी रही, वे आज शाम राज्यपाल को इस्तीफा सौपेंगे। एक खबर कोलकाता रेप केस की रही, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स की 3 मांगें मान ली हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन पर ओडिशा के भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना लॉन्च करेंगे। इसके तहत महिलाओं को 5 लाख रुपए तक लोन मिलेगा।
  2. बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत ने 12 सितंबर को गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. केजरीवाल आज LG को इस्तीफा सौपेंगे, विधायक दल की मीटिंग में नया CM चुना जाएगा

केजरीवाल ने 15 सितंबर को दिल्ली के AAP ऑफिस में इस्तीफे का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने 'भगत सिंह की जेल डायरी' किताब भी दिखाई।

केजरीवाल ने 15 सितंबर को दिल्ली के AAP ऑफिस में इस्तीफे का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने ‘भगत सिंह की जेल डायरी’ किताब भी दिखाई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम साढ़े 4 बजे उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से मिलेंगे। वह पद से इस्तीफा देंगे और CM के लिए नया नाम सौंपेंगे। इससे पहले सुबह 11:30 बजे केजरीवाल के आवास पर AAP विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए CM के नाम पर चर्चा होगी और सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा।

कौन होगा नया CM:​​​​​ 16 सितंबर को केजरीवाल ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी सीनियर नेता और सरकार के कैबिनेट मंत्री शामिल थे। केजरीवाल ने नए CM को लेकर वन-टु-वन चर्चा की। आतिशी, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सुनीता केजरीवाल में से कोई एक दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है।

केजरीवाल क्या करेंगे: 5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग है। राज्य में कांग्रेस से AAP का गठबंधन नहीं हुआ है। इसके बाद यहां सभी 90 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी उतारे हैं। केजरीवाल का पूरा फोकस अब हरियाणा में चुनाव प्रचार पर होगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल प्रचार कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. ममता बोलीं- हमने डॉक्टर्स की 3 मांगें मानीं, पुलिस कमिश्नर समेत 4 अधिकारी हटाए जाएंगे कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मीटिंग हुई। ममता ने कहा कि हमने डॉक्टर्स की 5 में से तीन मांगें मान ली हैं। हमारी डॉक्टरों से अपील है कि वे काम पर लौट आएं।

ममता ने कहा, ‘पहली मांग जांच की थी, CBI केस की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट इसकी निगरानी कर रहा है। दूसरा- रेप केस के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरी- कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पद से हटा दिया गया है। इसके इसके साथ हेल्थ सर्विस के डायरेक्टर, मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर और उत्तरी कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर को भी हटाया जाएगा।’

डॉक्टर्स की हड़ताल कब खत्म होगी: जूनियर डॉक्टर्स 38 दिन से हड़ताल पर हैं। आज इस केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। डॉक्टर्स का कहना है ममता ने हमारी मांगें मानने का वादा किया है, लेकिन हम तब तक काम पर नहीं लौटेंगे, जब तक उनका वादा हकीकत में नहीं बदल जाता। हम सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का भी इंतजार करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. धनखड़ बोले- सवाल उठाने से जांच एजेंसियों का मनोबल गिरेगा; SC ने CBI को पिंजरे का तोता कहा था

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई के एक स्कूल में संविधान मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘इलेक्शन कमीशन और जांच एजेंसियों पर सवाल उठाना उनका मनोबल गिराना है। वे मुश्किल हालात में काम करते हैं। कुछ लोगों को देश की संस्थाओं की काफी चिंता है। हमारी संस्थाएं स्वतंत्र हैं, वे कानून के तहत और संतुलन बनाकर काम करती हैं।’

SC के जज ने क्या कहा था: 13 सितंबर को केजरीवाल को शराब नीति में CBI वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा था, ‘CBI को निष्पक्ष दिखना चाहिए और हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए ताकि गिरफ्तारी में मनमानी न हो। जांच एजेंसी को पिंजरे में बंद तोते की धारणा को दूर करना चाहिए।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो: किसानों को ₹4000, युवाओं को ₹3500 भत्ते का वादा कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी किया, जिसमें स्टेटहुड की वापसी, भूमिहीन किसानों को हर साल 4 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता, बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर महीने ₹3500 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा शामिल है। सरकार बनने के 30 दिन के भीतर 1 लाख सरकारी पदों को भरने के लिए नौकरी कैलेंडर बनाने की बात है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिला मुखिया को हर महीने ₹3 हजार की सहायता का वादा है।

2014 में हुए थे आखिरी विधानसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब BJP और PDP ने गठबंधन की सरकार बनाई थी। 2018 में गठबंधन टूट गया। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में चुनाव होने हैं। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह। मुकाबला चीन में हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह। मुकाबला चीन में हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया।

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार छठी जीत है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। उत्तम सिंह और जरमनप्रीत ने 1-1 गोल किया। फाइनल में भारत का सामना मेजबान चीन से होगा। चीन ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल के पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

भारत सबसे सफल टीम: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने 4 और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था। भारतीय टीम छठी बार फाइनल में पहुंची है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. ट्रम्प पर फिर जानलेवा हमले की कोशिश, राइफल लेकर गोल्फ क्लब में छिपा था हमलावर

पुलिस ने संदिग्ध रॉथ को घेरकर पकड़ लिया। यह उसी समय की तस्वीर है।

पुलिस ने संदिग्ध रॉथ को घेरकर पकड़ लिया। यह उसी समय की तस्वीर है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 64 दिन बाद फिर से जानलेवा हमले की कोशिश हुई। ट्रम्प फ्लोरिडा में पाम बीच काउंटी के गोल्फ क्लब में खेल रहे थे। तभी सीक्रेट सर्विस एजेंट ने एक संदिग्ध को AK-47 जैसी राइफल के साथ झाड़ियों में छिपा देखा। एजेंट ने संदिग्ध पर फायरिंग की, जिसके बाद वह अपनी ब्लैक SUV से भाग गया। पुलिस ने उसे गोल्फ कोर्स से 60 किमी दूर हाईवे पर पकड़ लिया। उसकी पहचान 58 साल के रयान रॉथ के तौर पर हुई है।

ट्रम्प पर 2 महीने में दूसरी बार हमला: 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में एक रैली को संबोधित करते वक्त ट्रम्प पर हमला हुआ था। इस दौरान एक गोली ट्रम्प के कान को छूते हुए निकल गई थी। हमलावर की पहचान 20 साल के युवक थॉमस क्रूक्स के तौर पर हुई थी। उसने AR-15 राइफल से 8 गोलियां चलाई थीं। फायरिंग के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के अफसरों ने हमलावर को मार गिराया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. ईरान के सुप्रीम लीडर बोले- भारत में मुस्लिमों को पीड़ा झेलनी पड़ रही, भारत का पलटवार- अपने गिरेबान में झांकें

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनेई ने आरोप लगाया कि भारत में मुस्लिम पीड़ित हैं। खामनेई ने एक्स पर लिखा, ‘दुनिया के मुस्लिमों को भारत, गाजा और म्यांमार में रह रहे मुस्लिमों की पीड़ा से अनजान नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप उनकी पीड़ा को नहीं समझ सकते तो आप मुस्लिम नहीं हैं।’ इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम खामनेई के बयान की निंदा करते हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ये पूरी तरह से भ्रामक है। अल्पसंख्यकों के मामले पर कमेंट करने वाले देशों को पहले अपने रिकॉर्ड देखने चाहिए।’

पहले भी विवादित बयान दे चुके: 2017 में खामेनेई ने कश्मीर की तुलना गाजा, यमन और बहरीन से की थी। वहीं खामेनेई ने 2020 के दिल्ली दंगों के बाद कहा था, ‘भारत में मुस्लिमों का नरसंहार हुआ है। दुनियाभर के मुस्लिम इस वक्त शोक में डूबे हैं। भारत सरकार को कट्टर हिंदुओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। सरकार को मुस्लिमों का नरसंहार बंद करना होगा, नहीं तो इस्लामी दुनिया उनका साथ छोड़ देगी।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: PM मोदी अहमदाबाद में बोले- मेरा मजाक उड़ाया गया: मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहा (पढ़ें पूरी खबर)
  2. पॉलिटिक्स: शाह बोले- कश्मीर में आतंक को पाताल में दफन करेंगे: अब्दुल्ला को कांग्रेस ने देशद्रोही कहा, अब राहुल उनके साथ ही इलू-इलू कर रहे (पढ़ें पूरी खबर)
  3. क्राइम: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ पर FIR: कहा था- राहुल गांधी की जीभ काट लाओ, 11 लाख इनाम; आरक्षण पर कांग्रेस नेता के बयान से नाराजगी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. पॉलिटिक्स: हरियाणा में गोपाल कांडा पर घमासान: BJP ने सपोर्ट में उम्मीदवार हटाया, हलोपा नेता बोले- मैंने समर्थन नहीं मांगा; भाजपा नेता बोले- कत्ल किया (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: जनगणना में जाति का कॉलम जोड़ सकती है सरकार: कांग्रेस के साथ NDA में शामिल JDU-LJP ने भी की मांग, 2021 में होनी थी जनगणना (पढ़ें पूरी खबर)
  6. बॉलीवुड: ‘स्त्री 2’ फेम कोरियोग्राफर जानी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस: 21 साल की लड़की ने करवाई FIR, कहा- कभी सेट तो कभी घर पर बदतमीजी की (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: पहली बार सेंट्रल इजराइल पहुंची हूती विद्रोहियों की बैलिस्टिक मिसाइल: 2600km दूर से बनाया निशाना; नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की धमकी दी (पढ़ें पूरी खबर)
  8. डिप्लोमेसी: भारत ने वियतनाम को 1 मिलियन डॉलर की मदद भेजी: तूफान यागी से वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन; 200 से ज्यादा की मौत, कई लापता (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: ट्रम्प बोले- ‘आई हेट टेलर स्विफ्ट’: टेलर ने प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद कमला के समर्थन में इंस्टा पोस्ट की थी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

न्यूजीलैंड का ‘बर्ड ऑफ द ईयर’ बना पेंग्विन

न्यूजीलैंड में पीले रंग वाले पेंगुइन को ‘बर्ड ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला है। इस दुर्लभ पेंगुइन को होइहो भी कहा जाता है। बर्ड ऑफ द ईयर चुनने के लिए ऑनलाइन वोटिंग हुई थी, जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों ने वोट किया था। ‘गॉथ ब्लैक रॉबिन’ नाम का पक्षी दूसरे और उल्लू जैसे चेहरे वाला तोता काकापो तीसरे नंबर पर रहा। 2005 में शुरू हुए इस कॉम्पिटिशन का मकसद लुप्त हो रहे देशी पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा देना है।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. क्या गहलोत को दिल्ली का CM बनाकर हरियाणा साधेंगे केजरीवाल: CM की रेस में सुनीता केजरीवाल दूसरे नंबर पर, दलित डिप्टी CM पर दांव
  2. राममंदिर या राफेल-डील, मोदी के अफसर निपटाते हैं बड़े प्रोजेक्ट: नेहरू-इंदिरा के मुकाबले कहां हैं PM मोदी, 74वें जन्मदिन पर विरासत की कहानी
  3. परिवार राज: स्कैंडल में फंसे कश्मीर के आखिरी राजा हरि सिंह: महिला को ब्लैंक चेक देकर बचे, बेटे कर्ण को देखकर रोने लगे दंगाई; डोगरा-वंश की कहानी
  4. जरूरत की खबर- मोबाइल फोन का रेडिएशन खतरनाक: स्पर्म क्वालिटी और फर्टिलिटी पर पड़ता बुरा असर, ऐसे चेक करें मोबाइल की SAR वैल्यू
  5. हवा का रुख: जम्मू-कश्मीर में पहले फेज में NC-कांग्रेस भारी: अलायंस को 24 में से 12-13, BJP को 4-6 सीट, PDP जीत सकती है 4-5 सीटें
  6. पॉजिटिव स्टोरी- किराने की दुकान से शुरुआत: आज EV कंपनी, टर्नओवर 50 करोड़; कभी न रहने को घर था, न खाने को रोटी
  7. निक जोनस @32- ब्यूटी पार्लर में गाना गाकर शुरुआत की: दो बार ग्रैमी नॉमिनेशन मिला; प्रियंका को ट्विटर पर अप्रोच किया, 6 महीने डेटिंग फिर शादी की
  8. सेहतनामा- सीताराम येचुरी का निमोनिया से निधन: छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक बीमारी, जानें 10 जरूरी प्रिवेंटिव टिप्स

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments