Sunday, March 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesDelhiDainik Bhaskar Information Headlines; UPSC Chairman Manoj Soni | IAS Pooja Khedkar...

Dainik Bhaskar Information Headlines; UPSC Chairman Manoj Soni | IAS Pooja Khedkar Case | मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: NEET के जिन सेंटर्स पर गड़बड़ी हुई, वहां टॉपर नहीं; हरियाणा में AAP की 5 गारंटी; UPSC चेयरमैन का इस्तीफा


20 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर NEET-UG मामले से जुड़ी रही, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्‍जाम का सिटी और सेंटरवाइज रिजल्‍ट जारी कर दिया है। एक खबर हरियाणा में आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे की रही, जिसमें 5 गारंटियों का ऐलान किया गया है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. विमेंस एशिया कप में भारत और यूएई के बीच दिन का पहला मैच होगा। दूसरा मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।
  2. नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संसद में विश्वास मत हासिल करेंगे। उन्होंने 15 जुलाई को चौथे कार्यकाल की शपथ ली थी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. NEET UG का सिटी- सेंटर वाइज रिजल्‍ट जारी, जिन सेंटर्स पर गड़बड़ी हुई, वहां टॉपर नहीं

NEET UG एग्‍जाम में गड़बड़ी के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

NEET UG एग्‍जाम में गड़बड़ी के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG एग्‍जाम का सिटी और सेंटरवाइज रिजल्‍ट जारी किया है। इसमें कैंडिडेट्स की पहचान जाहिर नहीं की गई है। गुजरात के गोधरा और झारखंड के हजारीबाग के सेंटर्स से कोई भी कैंडिडेट टॉपर नहीं है। दोनों जगहों से पेपर लीक की बात सामने आई थी। गोधरा के जय जलराम स्‍कूल के सेंटर से सिर्फ 2 स्‍टूडेंट ने 600 नंबर स्‍कोर किए हैं। पेपर लीक मामले में इसी स्‍कूल के चेयरमैन दीक्षित पटेल को CBI ने 30 जून को गिरफ्तार किया था।

CBI ने की 3 और गिरफ्तारियां कीं: CBI ने NEET पेपर लीक केस में कथित मास्टरमाइंड शशिकांत पासवान समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। शशिकांत NIT जमशेदपुर से B.Tech ग्रेजुएट है। इसके अलावा 2 MBBS स्‍टूडेंट्स कुमार मंगलम बिश्‍नोई और दीपेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए MBBS स्‍टूडेंट्स भरतपुर, राजस्‍थान के एक मेडिकल स्‍कूल से हैं। दोनों 5 मई को हजारीबाग में मौजूद थे। इसी दिन NEET UG का एग्‍जाम था। ये पेपर चुराने वाले पंकज कुमार के लिए सॉल्‍वर का काम कर रहे थे। CBI पेपर लीक केस में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. UPSC चेयरमैन का इस्तीफा, पिछले साल अध्यक्ष बने थे, 5 साल का कार्यकाल बाकी था

डॉ. मनोज सोनी 2017 में UPSC के मेंबर के तौर पर जुड़े थे। मनोज 2005 में यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में सबसे कम उम्र के वाइस चांसलर बने थे। उस समय उनकी उम्र 40 साल थी।

डॉ. मनोज सोनी 2017 में UPSC के मेंबर के तौर पर जुड़े थे। मनोज 2005 में यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में सबसे कम उम्र के वाइस चांसलर बने थे। उस समय उनकी उम्र 40 साल थी।

UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोज का कहना है कि वह सामाजिक और धार्मिक कामों पर ध्यान देंगे। मनोज का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। वह 16 मई 2023 को UPSC के चेयरमैन बने थे। उनका कार्यकाल मई 2029 तक था।

कांग्रेस ने कहा- विवादों के बीच पद से हटाया गया: कांग्रेस लीडर और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘मनोज को UPSC से जुड़े विवादों के बीच पद से हटाया गया है। 2014 से अब तक लगातार संवैधानिक बॉडी की शुचिता बुरी तरह प्रभावित हुई है।’ वहीं मनोज सोनी का कहना है कि उनका इस्तीफा ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के विवादों और अन्य आरोपों से किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. हरियाणा में चुनाव से पहले AAP की 5 गारंटी, 24 घंटे फ्री बिजली, हर महिला को हजार रुपए

सुनीता केजरीवाल ने पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में अरविंद केजरीवाल की गारंटियां लॉन्च कीं।

सुनीता केजरीवाल ने पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में अरविंद केजरीवाल की गारंटियां लॉन्च कीं।

आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा के लिए 5 गारंटियों का ऐलान किया। इसमें 24 घंटे फ्री घरेलू बिजली, फ्री इलाज, मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए और हर युवा को रोजगार देना शामिल है। हालांकि AAP ने पंजाब में भी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक ये वादा पूरा नहीं हो पाया है।

AAP पहली बार सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: AAP हरियाणा में पहली बार सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 46 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे। हालांकि किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली। सभी जगह उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। AAP को पूरे राज्य में सिर्फ 59,839 वोट मिल सके थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. LG के प्रमुख सचिव बोले- केजरीवाल कम कैलोरी ले रहे, वजन घटा; AAP बोली- LG मजाक कर रहे
दिल्ली के LG वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर सही डाइट नहीं लेने का आरोप लगाते हुए उनकी तबीयत का जिक्र किया है। प्रधान सचिव ने कहा, ‘केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहै हैं। रिपोर्ट मिली है कि उन्होंने 6 जून से 13 जुलाई तक तीन बार के खाने में कम कैलोरी की डाइट ली है। उनका वजन भी 2 किलो कम हो गया है।’

इस पर AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ‘ये क्या मजाक कर रहें हैं LG साहब? क्या कोई आदमी खुद की शुगर कम करेगा? यह बहुत खतरनाक होता है। LG साहब को अगर बीमारी के बारे में पता नहीं है तो उन्हें ऐसा लेटर नहीं लिखना चाहिए। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।’

केजरीवाल 21 मार्च को अरेस्ट हुए थे: केजरीवाल को शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 12 जुलाई को उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। हालांकि वे जेल से बाहर नहीं आ पाए, क्योंकि 26 जून को CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. दावा- भारत में कोरोना में सरकारी आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा मौतें हुईं, 2020 में 12 लाख लोगों ने दम तोड़ा
भारत में कोरोना महामारी के पहले फेज में यानी 2020 में हुई मौतें सरकारी आंकड़ों से 8 गुना ज्यादा थीं। ये दावा कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा ने किया है। दावे के मुताबिक, 2020 में भारत में 12 लाख मौतें हुई थी। हालांकि भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में कोरोना से करीब 1 लाख 48 हजार लोगों की मौत हुईं थीं। अलजजीरा ने 10 बड़े डेमोग्राफर्स (जनसंख्या की स्टडी करने वाले) और इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के आधार पर मौतों से जुड़े नए आंकड़े जारी किए हैं।

सरकार ने WHO के डेटा को खारिज किया था: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में कोरोना के पहले फेज और 2021 में डेल्टा वेव के साथ आए दूसरे फेज के बाद देश में महामारी की वजह से 4.81 लाख लोगों की मौत हुई। WHO ने इन आंकड़ों को गलत बताते हुए दावा किया कि भारत में असल में 20-65 लाख लोगों की मौत हुई थी, जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा थी। हालांकि केंद्र सरकार ने WHO के दावे को खारिज कर दिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा, 115 मौतें; 978 भारतीय स्टूडेंट्स को वापस लाया गया

बांग्लादेश में स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।

बांग्लादेश में स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण बहाली के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ 15 जुलाई से जारी हिंसा में अब तक 115 लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा पर काबू पाने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगाया गया है। सेना को तैनात किया गया है। साथ ही हिंसा कर रहे लोगों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच हजार से ज्यादा भारतीय स्टूडेंट्स अपने घर लौट आए हैं।

हिंसक आंदोलन की वजह: 2018 में बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में 56% आरक्षण था। स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को 30%, पिछड़े जिलों के लिए 10%, महिलाओं के लिए 10% रिजर्वेशन था। अल्पसंख्यकों के लिए 5% और विकलांग छात्रों के लिए भी 1% का कोटा रखा गया। 2018 में छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार ने पूरा 56% आरक्षण हटा दिया।

हालांकि 5 जून 2024 को हाई कोर्ट ने सरकार को पहले की तरह ही आरक्षण देने का निर्देश दिया। इस फैसले के विरोध में छात्र फिर सड़क पर उतर आए। इनका कहना है कि स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को मिलने वाले 30% आरक्षण खत्म किया जाए। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: जम्मू में 500 स्पेशल पैरा कमांडो तैनात: 50-55 पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी का शक, इनका मकसद भारत में टेरर नेटवर्क फिर एक्टिव करना (पढ़ें पूरी खबर)
  2. ADR की रिपोर्ट: ममता बनर्जी की TMC खर्च में सबसे बड़ी पार्टी: BRS कमाई में टॉप, 20 रीजनल पार्टियों का खर्च आय से ज्यादा (पढ़ें पूरी खबर)
  3. क्राइम: तमिलनाडु BSP अध्यक्ष हत्या केस में भाजपा पदाधिकारी गिरफ्तार: हमलावर को 10 लाख देने का आरोप, मामले में अब तक 15 संदिग्ध पकड़े गए (पढ़ें पूरी खबर)
  4. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: सरकार ने कहा- फ्लाइट ऑपरेशन सही हुआ: एअर इंडिया ने रिफंड देने का किया ऐलान (पढ़ें पूरी खबर)
  5. गुजरात: वडोदरा में स्कूल की दीवार गिरी, 4 बच्चे घायल: स्टूडेंट 10 फीट नीचे गिरे, बीच में शेड था इसलिए गंभीर चोटें नहीं आईं (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: दिल्ली में एक और किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा: 8 गिरफ्तार; सरगना ने पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और गुजरात में अब तक 34 ऑपरेशन करवाए (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: रूस में कैद अमेरिकी पत्रकार को 16 साल जेल: जासूसी करने का दोषी ठहराया, 3 दिन कमरे में बंद रखा; बाइडेन बोले- अमेरिकी होने की सजा दी (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

पुलिस ने भालू के साथ सेल्फी लेने से मना किया

फ्लोरिडा में काले भालुओं को जानबूझकर खाना खिलाना कानूनन जुर्म है।

फ्लोरिडा में काले भालुओं को जानबूझकर खाना खिलाना कानूनन जुर्म है।

फ्लोरिडा की वॉल्टन काउंटी पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सड़क किनारे घूम रहे काले भालू के साथ सेल्फी न लें। यह भालू इस हफ्ते की शुरुआत से हाईवे 98 के किनारे रह रहा है। पुलिस के मुताबिक, भालू में गंभीर तनाव और उदासी के लक्षण हैं। वहीं हाइवे से गुजर रहे लोग भालू के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। फ्लोरिडा के जंगलों में 4 हजार से ज्यादा काले भालू रहते हैं।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments