- Hindi News
- Business
- Byju’s Crisis; Byju Raveendran Net Worth 2024 Update | Forbes Billionaire List
नई दिल्ली25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

Byju’s के फाउंडर बायजू रवींद्रन (फाइल फोटो)
वित्तीय संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस (Byju’s) के फाउंडर बायजू रवींद्रन की नेटवर्थ शून्य हो गई है। एक साल पहले यानी 4 अप्रैल 2023 को बायजू की नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर ( तब करीब ₹17,545 करोड़) थी। फोर्ब्स की बिलेनियर इंडेक्स 2024 में इस बात की जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि एक साल पहले बायजू फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में शामिल थे, लेकिन पिछले साल की लिस्ट से इस बार 4 लोगों को बाहर किया गया है, उनमें रवींद्रन भी शामिल हैं।
हाल ही में, ब्लैकरॉक ने भी बायजू की वैल्यूएशन घटाकर 1 बिलियन डॉलर कर दिया था, जो 2022 में इसके हाईएस्ट 22 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन का सिर्फ एक हिस्सा है।
मैथमैटिक्स टीचर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत
बायजू रवींद्रन एक मैथमैटिक्स टीचर के तौर पर अपनी करियर की शुरुआत की थी। 2011 में उन्होंने बायजूस की स्थापना की, तब यह सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला स्टार्टअप बन गया।
कंपनी ने 2022 में इसकी वैल्यूएशन 22 बिलियन डॉलर करीब 1.84 लाख करोड़ रुपए बताई थी। बायजूस प्राइमरी लेवल से लेकर MBA तक के स्टूडेंट्स को सर्विस दी जाती है।
ED भी कर रही कार्रवाई
बायजू को मिले फॉरेन इन्वेस्टमेंट की जांच भी ED कर रही है। हाल ही में, ED ने रवींद्रन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। इसके अलावा, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के उल्लंघन के मामले में Byju’s की पेरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया था।







