Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesBiharBrother dies a couple of minutes earlier than sister's departure | भाई...

Brother dies a couple of minutes earlier than sister’s departure | भाई की लाश आने से पहले हुई बहन की विदाई: हार्ट अटैक से मौत, दुल्हन को विदा कर महिलाओं ने पोंछा चुनचुन की पत्नी का सिंदूर – Darbhanga Information


दरभंगा के हायाघाट प्रखंड के मझौलिया गांव में दुल्हन की विदाई से कुछ मिनट पहले भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को मितो मंडल की बेटी की शादी थी। शनिवार की सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान चुनचुन मंडल (31) बेहोश होकर गिर गया।

.

बताया जा रहा है कि दुल्हन पांच भाइयों में इकलौती बहन थी। चुनचुन मंडल की 2021 में शादी हुई थी और तीन महीने की बेटी है। दुल्हन के ममेरे भाई रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि ‘मीन्नू की शादी रजवाड़ा गांव के रहने वाले मणिकांत से तय हुई थी। तय तारीख के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम बारात आई। बारात के स्वागत में हम सभी भाई लगे थे।’

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए

चुनचुन की मौत के बाद पत्नी का सिंदूर धोया गया।

चुनचुन की मौत के बाद पत्नी का सिंदूर धोया गया।

चुनचुन की मौत के बाद परिजन को जानकारी दी गई और फिर विधि के मुताबिक दुल्हन की विदाई की रस्में अदा की गईं।

चुनचुन की मौत के बाद परिजन को जानकारी दी गई और फिर विधि के मुताबिक दुल्हन की विदाई की रस्में अदा की गईं।

‘बारात के स्वागत के बाद शादी की रस्में निभाई जाने लगीं। देर रात शादी गई। जब मिन्नू की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान चुनचुन के सीने में दर्द हुआ और वो जमीन पर गिर गया। शादी में जुटे लोगों ने उसे देखा तो वो बेहोश था। इसके बाद तत्काल चुनचुन को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

भाई की लाश आने से पहले हुई बहन की विदाई

ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टरों की ओर से चुनचुन को मृत घोषित किए जाने की जानकारी परिजन को दी गई। इसके बाद भारी मन से पहले दुल्हन की विदाई की गई। फिर पोस्टमॉर्टम के बाद सुबह 11 बजे के बाद शव घर पहुंचा। चुनचुन के शव पहुंचते ही लोग जोर-जोर से रोने लगे। जिन महिलाओं ने मिन्नू की विदाई की थी, उन्हीं महिलाओं ने चुनचुन की पत्नी का सिंदूर धोया और फिर चुनचुन के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

चुनचुन मंडल दिल्ली में रहकर मार्केटिंग का काम करता था। बहन की शादी के लिए वो अपनी पत्नी और तीन महीने की बेटी के साथ दरभंगा आया था। चुनचुन के तीन अन्य भाई गुजरात में और सबसे छोटा भाई बेंगलुरु में प्राइवेट जॉब करता है। चुनचुन के पिता मितो मंडल गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं।

—————-

ये भी पढ़ें…

बहन की शादी से 72 घंटे पहले युवक की मौत:पूर्णिया में बोलेरो को ओवरटेक करने में दो बाइक की टक्कर, 2 की मौत..तीन घायल

पूर्णिया में गुरुवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के कटारे पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक तेज रफ्तार बोलेरो को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़िए



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments