08:58 AM, 18-Apr-2024
इन 14 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी
बिहार के 14 जिलों में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 18 से 21 अप्रैल तक जमुई, नवादा, औरंगाबाद, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, शेखपुरा, खगड़िया, मुंगेर और बांका में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शेखपुरा, सीवान, नवादा, शेखपुरा और बांका जिले का तापमान पिछले 24 घंटे में 40 डिग्री के पार चला गया। इधर, मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए लोग घर से बाहर निकलने से पानी पीएं और शरीर को सूती कपड़े से ढककर निकलें।
08:40 AM, 18-Apr-2024
Bihar Lok Sabha Election : चार सीटों पर पहले चरण का चुनाव कल, मैदान में 38 उम्मीदवार; 14 जिलों में लू का अलर्ट
गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा सीटों पर कल पहले चरण का चुनाव होगा। शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। इस चरण पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती, समेत 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 92602 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव के लिए अर्ध्द सैनिक बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई है।