Thursday, July 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBreaking NewsBihar Information : Purnea Lok Sabha Election 2024 Candidate Pappu Yadav Congress...

Bihar Information : Purnea Lok Sabha Election 2024 Candidate Pappu Yadav Congress Social gathering Becoming a member of Faux Information Alok Sharma – Amar Ujala Hindi Information Reside – Congress Social gathering:पप्पू यादव ने न तो जाप का विलय कराया, न कांग्रेस के सदस्य बने; पार्टी बोली


Bihar News : Purnea lok sabha election 2024 candidate pappu yadav congress party joining fake news alok sharma

दिल्ली में बेटे के साथ पप्पू यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


“पप्पू यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की। उनकी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय नहीं हुआ है।”- यह कांग्रेस ने अब औपचारिक रूप से घोषित कर दिया है। इसी साल 20 मार्च को दिल्ली जाकर पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इसका फोटो-वीडियो सामने आया था। लेकिन, अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साफ किया कि पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। उनसे जब पूछा गया कि दिल्ली की वह तस्वीरें क्या थीं तो उन्होंने उलटा सवाल किया- “कांग्रेस मुख्यालय में बहुत सारे लोग नाश्ता करने भी आते हैं, मीडिया के लोग भी आते हैं तो क्या सभी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने ही आते हैं?” उन्होंने कहा कि अगर उनके कांग्रेस ज्वाइन करने की कोई पर्ची है तो दिखा दें।

शब्दों से समझें कि कहां के रहे पप्पू यादव

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा बुधवार को पटना में मीडिया से कई मुद्दों पर बात कर रहे थे। इसी क्रम में पूर्णिया से निर्दलीय उतरे प्रत्याशी पप्पू यादव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने खरे शब्दों में बता दिया कि कांग्रेस सदस्यता की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। पहले पढ़ें सवाल-जवाब शब्दश:

मीडिया- पप्पू यादव ने अपनी पार्टी को कांग्रेस में विलय कराया था। उसके बाद भी उनकी बात नहीं मानी गई। क्यों?

आलोक शर्मा- नहीं मर्ज नहीं किया गया था। जहां तक मेरी जानकारी है, उन्होंने सदस्यता भी नहीं ली थी। उन्हें पटना में आकर मेंबरशिप लेनी थी, लेकिन उन्होंने नहीं ली। अगर आपके पास मेंबरशिप की पर्ची होगी तो आप हमें जरूर दीजिएगा।

मीडिया- तो पप्पू यादव कांग्रेस मुख्यालय में नाश्ता करने के लिए गए थे क्या?

आलोक शर्मा- कुछ लोग नाश्ता करने के लिए भी चले जाते हैं। पत्रकार भी बहुत आते हैं। तो, क्या यह सब कांग्रेस ज्वाइन कर लेते हैं?

मीडिया- प्रेस कांफ्रेंस भी हुआ था इसका।

आलोक शर्मा- प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बहुत लोग करते हैं एक साथ। पूर्ण प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। अब उनके मन में क्या है, नहीं है… यह तो पप्पूजी ज्यादा बेहतर बता सकते हैं।



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments