दरभंगा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दरभंगा का सकरी-हसनपुर रेल खंड। ट्रैक पर धड़धड़ाती हुई ट्रेन क्रॉस करती है। दोनों साइड के फाटक खुले हुए हैं और कुछ लोग खड़े होकर इंतजार करते हैं। जैसे ही ट्रेन चली जाती है, वो लोग भी यहां से निकल जाते हैं। पर वो समपार फाटक ज्यों का त्यों ऊपर की ओर टंगा रह जाता है। यह दृश्य है बिरौल रेलवे स्टेशन के पास, बलाट और औराही का। यह रोज का नजारा है। अगर लोग फाटक के भरोसे रहे तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्योंकि यह फाटक केवल दिखावे के लिए है। यह काम नहीं करता है।
दरभंगा स्थित सकरी-हसनपुर रेल खंड के समपार फाटक की यह स्थिति