Thursday, July 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraBageshwar Balaji's first temple in Maharashtra | भिवंडी में बागेश्वर बालाजी का...

Bageshwar Balaji’s first temple in Maharashtra | भिवंडी में बागेश्वर बालाजी का पहला मंदिर: मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा; महाराष्ट्र में ही मिली थी दरबार में पर्ची लिखने पर चुनौती – khajuraho Information


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे।

छतरपुर के गढ़ा के बागेश्वर बालाजी का एक मंदिर महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थापित हो गया। सोमवार सुबह 8-9 के बीच शुभ मुहूर्त में विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ बागेश्वर बालाजी, गणेश भगवान, श्री सीताराम दरबार और भगवान शिव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

.

श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह बद्रीनाथ वाले महाराज, मुख्य आयोजक रुद्र प्रताप त्रिपाठी और गोविंद नामदेव अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हनुमंत यज्ञ की पूर्ण आहुति हुई।

पूर्ण आहुति में बद्रीनाथ वाले महाराज पवन सिंह, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और मंत्री प्रतिमा बागरी ने भी हिस्सा लिया। बता दें, बागेश्वर बालाजी का दूसरा मंदिर उसी राज्य में बना है, जिसमें पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दरबार में पर्ची लिखने पर चुनौती मिली थी।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के भिवंडी में बाबा बागेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं।

महाराष्ट्र के भिवंडी में बाबा बागेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ श्रद्धालुओं को दुपट्‌टा भेंट किया।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ श्रद्धालुओं को दुपट्‌टा भेंट किया।

बाबा बागेश्वर ने कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का अभिवादन किया।

बाबा बागेश्वर ने कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का अभिवादन किया।

बालाजी महाराज को अंग वस्त्र पहनाते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

बालाजी महाराज को अंग वस्त्र पहनाते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

पंडित शास्त्री ने विद्वान पंडितों के साथ शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई।

पंडित शास्त्री ने विद्वान पंडितों के साथ शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई।

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का महाराष्ट्र के भिवंडी में बीते 5-11 अप्रैल के बीच श्रीमद्भागवत कथा और इसके बाद हनुमत महायज्ञ चल रहा था। जिसका सोमवार को समापन हुआ है। सबसे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लिया, इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए।

बता दें कि मार्च 2023 को बागेश्वर बालाजी मठ का भूमिपूजन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने महाराष्ट्र के भिवंडी में किया था। इसमें महाराष्ट्र के उद्योगपति रुद्रप्रताप त्रिपाठी और भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य बडे़ राजनेता शामिल हुए थे। आज 2 साल बाद यानी 14 अप्रैल को मंदिर में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की गई है।

पंडित शास्त्री ने बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लिया।

पंडित शास्त्री ने बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लिया।

बागेश्वर बालाजी मठ भिवंडी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामभद्राचार्य जी महाराज भी पहुंचे।

बागेश्वर बालाजी मठ भिवंडी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामभद्राचार्य जी महाराज भी पहुंचे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदू पलायन कर रहा मुंबई पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में हुई हिंसा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘सुना है कि हिंदू पलायन कर रहा है। इस प्रकार अगर भागता रहेगा, तो वो दिन दूर नहीं, जब मध्य प्रदेश से भी हिंदू भागेगा, महाराष्ट्र से भी हिंदू भागेगा, गुजरात से भी हिंदू भागेगा। हिंदू डरा हुआ है। और डराया जा रहा है, विशेष प्रायोजित तरीके से डराया जा रहा है। ये इस देश का दुर्भाग्य है, खासकर के हिंदुओं का दुर्भाग्य है। क्योंकि न हिंदू एकुजुट है, न जगा हुआ है। इसलिए ऐसा हो रहा है, पर जल्दी ही इस पर रोक लगेगी, ऐसा हमें भरोसा है।

गुना हिंसा पर कहा- ऐसे लोगों को हो फांसी पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- टेकरी सरकार हनुमान जी की भूमि है गुना। वहां इस प्रकार का कृत्य होना अत्यंत निंदनीय है। देश को तोड़ने वाले लोग हिंदुओं को डराने और एक विशेष महजब के लोग इस प्रकार के कृत्य कर रहे हैं। जो हनुमान जी की शोभा यात्रा पर हुआ है, वो कोई भी किसी भी धर्म का हो चाहे यहूदी हो, ईसाई हो, पारसी या मुसलमान हो सबकी अपनी-अपनी आस्था होती है। किसी की भी आस्था पर पत्थर फेंकना इस बात को दर्शाता है कि वो न तो मनुष्य कहलाने लायक है और न जीने लायक है। उनको तो भारत सरकार को फांसी की सजा दे देनी चाहिए।

नागपुर में मिली थी पं. धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती बता दें, करीब दो साल पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर में अपना दिव्य दरबार लगाया था। इसे लेकर अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने पुलिस को शिकायत की थी। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा- नागपुर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा 5 से 13 जनवरी होनी थी। आमंत्रण पत्र और पोस्टर में भी 13 जनवरी तक कथा का जिक्र था।

कथा पूरी करने के दो दिन पहले ही वे नागपुर से चले गए। श्याम मानव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार को डर का दरबार बताया और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री भक्तों के नाम और नंबर से लेकर कई चीजें बताने का दावा करते हैं। हमने उनके ऐसे वीडियो देखे थे। हमने उन्हें ऐसे दावों को सिद्ध करने को कहा था।

यहां भी धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे दिव्य दरबार बागेश्वर धाम के सेवादार नितेंद्र चौबे ने बताया कि जो भक्त मध्यप्रदेश के गढ़ा गांव में जो भक्त बागेश्वर धाम के दर्शन करने नहीं पहुंच पाते थे, अब वह महाराष्ट्र के भिवंडी में बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में दर्शन कर सकते हैं। यहां पर एक बड़ा हॉल भी बनाया गया है। जिसमें दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, साथ ही बागेश्वर बाबा 1 या 2 महीने में बीच-बीच में समय निकाल कर यहां भी आया करेंगे और भक्तों से मुलाकात करेंगे।

———-

ये खबरें भी पढ़ें… बागेश्वर सरकार ने स्वीकारा नागपुर की समिति का चैलेंज

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर की समिति की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने समिति के 30 लाख रुपए के ऑफर को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि वे फ्री में ही उनके सभी सवालों के जवाब देंगे। पूरी खबर पढ़ें…

रायपुर में बागेश्वर धाम वाले बाबा की रामकथा रायपुर में चल रही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान फिर नागपुर में उन्हें मिले चैलेंज का जिक्र हुआ। पंडित शास्त्री ने कहा कि लोग उन्हें पाखंडी और अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाला कहते हैं। मैंने ऐसे लोगों को रायपुर आने का चैलेंज दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

धीरेंद्र शास्त्री बोले- नागपुर वालो आओ, चुनौती स्वीकार नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति से मिली चुनौती के बाद शुक्रवार को रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का पहला दरबार लगा। यहां उन्होंने नागपुर की समिति के संस्थापक श्याम मानव पर फिर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments