Monday, July 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraBaba Siddique Homicide Updates; Lawrence Bishnoi Shooters - Salman Khan | Mumbai...

Baba Siddique Homicide Updates; Lawrence Bishnoi Shooters – Salman Khan | Mumbai Police | बाबा सिद्दीकी मर्डर का आरोपी बोला-बेटा जीशान भी था टारगेट: ऑर्डर था- जो मिले, गोली मार दो; कुर्ला में ठहरे थे शूटर्स, वहीं साजिश रची


मुंबई3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा के गुरमेल और UP के धर्मराज को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। UP के ही एक अन्य आरोपी शिव और पंजाब के जीशान की तलाश जारी है। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के गुरमेल और UP के धर्मराज को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। UP के ही एक अन्य आरोपी शिव और पंजाब के जीशान की तलाश जारी है।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में सोमवार को मुंबई पुलिस ने बताया कि बेटा जीशान सिद्दीकी भी शूटर्स के निशाने पर था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है।

आरोपी ने बताया कि उन्हें बाबा सिद्दीकी और जीशान दोनों को गोली मारने के आदेश मिले थे, कहा गया था कि जो मिले उसे मार दो। कुछ दिन पहले जीशान को धमकी भी दी गई थी।

पुलिस ने कुर्ला स्थित उस कमरे की भी छानबीन की, जहां आरोपी एक महीने तक ठहरे थे। यहीं पर मर्डर की साजिश रची गई।

दैनिक भास्कर ने 13 अक्टूबर को ही यह खुलासा कर दिया था कि जीशान सिद्दीकी भी निशाने पर थे। एक फोन कॉल की वजह से बच गए नहीं तो उनकी भी जान जा सकती थी।

पढ़िए भास्कर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- बाबा सिद्दीकी मर्डर में 4 नहीं, 10-15 लड़के शामिल थे, कॉल आने पर बेटा वापस ऑफिस में चला गया

हरियाणा का शूटर पंजाब के हथियार सप्लायर का चेला निकला: जेल में मुलाकात, जमानत के बाद मुंबई गए; बाबा सिद्दीकी का मर्डर किया

केस में अब तक 6 आरोपियों धर्मराज, शिव कुमार, गुरमेल, जीशान अख्तर, शुभम लोनकर और प्रवीण लोनकर के नाम सामने आए हैं। धर्मराज, गुरमेल और प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया गया है।

धर्मराज और गुरमेल को 13 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां धर्मराज ने कोर्ट से कहा था कि वो नाबालिग है। बोन टेस्ट में उसका ये दावा खारिज हो गया। गुरमेल के अलावा प्रवीण लोनकर को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बाबा सिद्दीकी मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है।

12 अक्टूबर की रात NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी कांग्रेस के टिकट पर 3 बार बांद्रा से विधायक बने। फरवरी में कांग्रेस छोड़कर अजित पवार के साथ जुड़े थे।

बाबा सिद्दीकी पर हमले की लोकेशन

अब सिद्दीकी मर्डर का हर पहलू

हत्या के 3 एंगल 1. ऑटो से उतरे शूटर, 6 गोलियां मारीं पुलिस ने 13 अक्टूबर को बताया कि ऑटो से उतरे शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी का मर्डर किया था। सिद्दीकी पर 6 राउंड फायर किए गए थे। इनमें से 3 गोलियां सिद्दीकी को लगी थी। फायर 9.9 mm की पिस्टल से किया गया। लॉरेंस गैंग अक्सर इन्हीं पिस्टल का इस्तेमाल करता है। 3 शूटर्स ने सिद्दीकी पर फायरिंग की थी।

2. सिर्फ 3-4 लोग नहीं 10-15 का ग्रुप मर्डर में शामिल भास्कर को सूत्रों ने बताया कि सिद्दीकी मर्डर में 3-4 लोग नहीं, 10-15 लोगों का पूरा ग्रुप शामिल था। सिद्दीकी जब बेटे के दफ्तर से बाहर आ रहे थे, तब इस ग्रुप ने सिद्दीकी से पूछा था कि क्या हमारे साथ दशहरा नहीं मनाएंगे। सिद्दीकी उनके साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुए, जब वे अपनी कार की अगली सीट पर बैठने लगे तो पटाखों की आवाज के बीच उन पर फायरिंग की गई।

3. बेटे जीशान की भी हत्या हो सकती थी भास्कर को सूत्रों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी और उनका बेटा जीशान एक साथ बांद्रा स्थित दफ्तर से बाहर निकले थे, लेकिन हत्या से ठीक पहले जीशान के पास एक फोन आया और वो वापस अपने दफ्तर आ गए। इसी दौरान सिद्दीकी पर फायरिंग की गई। सूत्रों ने बताया कि जीशान का एक री-डेवलपमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। अब पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि बाबा सिद्दीकी के साथ जीशान सिद्दीकी के मर्डर के ऑर्डर भी शूटर्स को दिए गए थे। पूरी खबर पढ़ें…

2 नए VIDEO

1. गोलीबारी में घायल दूसरे शख्स का वीडियो सामने आया

वीडियो घटना 12 अक्टूबर को फायरिंग के तुरंत बाद का है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था।

वीडियो घटना 12 अक्टूबर को फायरिंग के तुरंत बाद का है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था।

घटना के दो दिन बाद सोमवार को एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बाबा पर हुई गोलीबारी में एक अन्य शख्स भी घायल हुआ है। हालांकि, बाबा सिद्दीकी से उसका कोई संबंध नहीं है। इस व्यक्ति बारे में अभी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

2. आरोपियों के कमरे का वीडियो सामने आया

जांच में पता चला है कि मुंबई के कुर्ला इलाके में एक कमरा किराए पर लिया गया था। यहीं तीनों आरोपी शूटर शिवकुमार, धर्मराज और गुरमेल एक महीने से ठहरे थे। बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश भी यहीं रची गई थी।

आरोपियों ने मुंबई के कुर्ला में कमरा लिया था। 14 अक्टूबर को पुलिस टीम यहां जांच करने पहुंची।

आरोपियों ने मुंबई के कुर्ला में कमरा लिया था। 14 अक्टूबर को पुलिस टीम यहां जांच करने पहुंची।

6 आरोपियों के बारे में जानिए

1. शिव कुमार शिव यूपी के बहराइच का रहने वाला है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे ही इस हत्या के लिए कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। उसका कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। शिव 5-6 साल पहले पुणे में काम करने के लिए आया था।

2. धर्मराज धर्मराज भी बहराइच का रहने वाला है। वो शिव कुमार का पड़ोसी है। उसने कोर्ट में खुद के नाबालिग होने का दावा किया था। धर्मराज को शिव कुमार ने कुछ महीने पहले अपने पास पुणे बुलाया था।

3. गुरमेल गुरमेल हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। उसने अपने भाई के दोस्त की बर्फ तोड़ने वाले सुए से हत्या की थी। इस केस में उसे गिरफ्तार किया गया था। जेल में ही वो लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया। जेल से निकलने के बाद वो मुंबई आ गया। यहीं पर उसकी सिद्दीकी मर्डर केस के दूसरे आरोपियों से मुलाकात हुई। गुरमेल लॉरेंस के रिश्तेदार अनमोल का करीबी है। पूरी खबर पढ़िए…

4. जीशान अख्तर जीशान अख्तर फरार है। जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि सिद्दीकी मर्डर केस में शामिल आरोपियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट किया। उन्हें रहने का ठिकाना मुहैया कराया। जीशान टारगेट किलिंग समेत 9 केस में वांटेड है। जीशान ने लॉरेंस की नजर में आने के लिए 9 वारदातें कीं। पूरी खबर पढ़िए…

5. शुभम लोनकर

शुबू लोनकर महाराष्ट्र नाम से एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर किया है।

शुबू लोनकर महाराष्ट्र नाम से एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट शेयर किया है।

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 28 घंटे बाद शुबु लोनकर नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इसमें लॉरेंस गैंग और अनमोल को हैश टैग किया गया था। सिद्दीकी मर्डर की जिम्मेदारी गैंग ने ली थी। धमकी दी गई थी कि सलमान की किसी ने मदद की तो उसे छोड़ेंगे नहीं। बताया जा रहा है कि पोस्ट करने वाला शुभम लोनकर है, जो लॉरेंस गैंग के अनमोल का करीबी है। उसे पहले भी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था, तब पूछताछ में उसने कुबूल किया था कि वो गैंग के अहम मेंबर अनमोल से बातचीत करता है।

6. प्रवीण लोनकर मुंबई पुलिस ने 13 अक्टूबर को पुणे से शुभम के भाई प्रवीण लोनकर (28) को गिरफ्तार किया था। प्रवीण ने ही शिव कुमार और धर्मराज को रुकने का ठिकाना दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाबा की हत्या की साजिश में शामिल थे।

उज्जैन में भी आरोपियों की तलाश

उज्जैन में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में दो दिन से सर्चिंग कर रही है।

उज्जैन में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में दो दिन से सर्चिंग कर रही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच को उज्जैन में बहराइच के शिव कुमार का इनपुट मिला है। मुंबई पुलिस दो दिन से उज्जैन में डेरा डाले हुए है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सात सदस्यीय टीम ने उज्जैन क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। पूरी खबर पढ़ें…

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

यह तस्वीर 13 अक्टूबर की है। जब सलमान खान बाबा सिद्दीकी के जनाजे में शामिल हुए थे।

यह तस्वीर 13 अक्टूबर की है। जब सलमान खान बाबा सिद्दीकी के जनाजे में शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान का नाम आने के बाद उनकी और उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान बाबा सिद्दीकी के करीबी हैं। मर्डर के बाद सलमान परिवार के साथ सिद्दीकी के घर पहुंचे थे। सिद्दीकी ने सलमान और शाहरुख की दुश्मनी खत्म कराई थी। जब सलमान को हिट एंड रन केस में सजा सुनाई गई तो बाबा सिद्दीकी ही उनकी मदद के लिए कोर्ट पहुंचे थे। सिद्दीकी सलमान के हर अच्छे और बुरे वक्त में साथ रहते थे। पूरी खबर पढ़िए…

लॉरेंस का अगला टारगेट

1. सगनप्रीत सिंह

सगनप्रीत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर है। मूसेवाला की 29 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर में भी लॉरेंस का नाम आया था। इंडिया टुडे ने एक रिपोर्ट में NIA सूत्रों के हवाले से कहा कि ​​​​​​ सगनप्रीत इसलिए निशाने पर है, क्योंकि उसने विक्की मिद्दूखेड़ा के हत्यारों को पनाह दी थी। लॉरेंस के करीबी विक्की की अगस्त 2021 में मोहाली में हत्या कर दी गई थी।

2. मंदीप धारीवाल

मंदीप धारिवाल गैंगस्टर गौरव पडियाल का करीबी है। मंदीप भी मिद्दूखेड़ा मर्डर में शामिल आरोपियों का सहयोगी है। मंदीप ने खुद बताया था कि वो लॉरेंस के निशाने पर है। धारीवाल पडियाल का बिजनेस संभालता है।

3. कौशल चौधरी

ये गैंगस्टर अभी गुरुग्राम की जेल में बंद है। चौधरी ने भी मिद्दूखेड़ा मर्डर के आरोपियों को हथियार मुहैया कराए थे। लॉरेंस इसे हर हाल में मारना चाहता है।

4. अमित डागर

बंबीहा गैंग का सरगना है, लॉरेंस गैंग का दुश्मन माना जाता है। विक्की मिद्दूखेड़ा के मर्डर की प्लानिंग इसी ने की थी। शूटर्स को छिपने और रेकी में मदद की थी।

———————————————————————

बाबा सिद्दीकी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

दाऊद ने बाबा सिद्दीकी को धमकाया था-तुम्हारी फिल्म बनवा दूंगा

बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी था। अपनी इफ्तार पार्टियों के लिए मशहूर बाबा सिद्दीकी के पॉलिटिकल करियर में सुनील दत्त का अहम रोल था। पॉलिटिक्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उनका दबदबा था। बिहार में जन्मे बाबा सिद्दीकी बांद्रा से विधायक और फिर मंत्री बने। पूरी खबर पढ़ें

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सिक्योरिटी बढ़ी

बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सिद्दीकी के करीबी सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजनीति में दिलचस्पी ना रखने वाले लोग बाबा सिद्दीकी को उनकी इफ्तार पार्टियों के लिए जानते थे। सालाना रमजान के मौके पर मुंबई में होने वाली इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स की भीड़ रहती थी। ये बात कम लोग ही जानते हैं कि यही पार्टी शाहरुख खान और सलमान खान का सालों पुराना झगड़ा खत्म होने की वजह रही थी। पूरी खबर पढ़ें

बाबा सिद्दीकी मर्डर में 4 नहीं, 10-15 लड़के शामिल थे

बाबा सिद्दीकी की हत्या में 4 आरोपी नहीं, बल्कि 10-15 लोगों का एक ग्रुप शामिल था। भास्कर को सूत्र ने फोन पर बताया कि बाबा सिद्दीकी शनिवार रात बेटे जीशान के दफ्तर से घर जा रहे थे। सड़क पर दशहरे की आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान 10-15 लड़कों का एक ग्रुप आया और बाबा सिद्दीकी से पूछा कि हमारे साथ दशहरा नहीं मनाएंगे क्या? वे लड़कों के कहने पर आतिशबाजी करने लगे। इसके बाद जब वे कार में आगे की सीट पर बैठने लगे, तभी पटाखों की आवाज के बीच 3 शूटर्स ने उन पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments