बिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में होली के दौरान पुलिस पर हमला हुआ है। दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने गए डायल 112 में तैनात एएसआई संतोष कुमार को ग्रामीण ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे की है। घायल एएसआई को प्राथमिक
.
विवाद सुलझाने गए एएसआई पर हमला
आईटीसी नंदलालपुर में डायल 112 को दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। एएसआई संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे दोनों पक्षों को समझा कर शांत कर रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष के अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

एएसआई की हालत गंभीर, पटना रेफर
घटना के बाद घायल एएसआई को फौरन सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया। एएसआई की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद समेत कई थानों की पुलिस निजी अस्पताल पहुंची।

जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उस वक्त उनकी हालत बेहद ही गंभीर थी। उनके ब्रेन में 7-8 जगहों पर शार्प इंजरी है। किसी तेज धारदार हथियार से मारा गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। – अयूब आलम, चिकित्सक, निजी अस्पताल
अपराधियों को पकड़ने छापेमारी जारी
पुलिस के अनुसार, नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए डायल 112 टीम के साथ एएसआई संतोष सिंह गए थे। विवाद को सुलझाने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने एएसआई पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। उनको तुरंत अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस हमले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
भभुआ के रहने वाले हैं एएसआई संतोष
एएसआई संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं। वे पिछले एक साल से मुफ्फसिल थाने में तैनात थे। वर्तमान में वे डायल 112 की टीम में ड्यूटी कर रहे हैं।