- Hindi News
- National
- Arvind Kejriwal ED Remand Case Update; Sunita Kejriwal Atishi Marlena | Delhi Liquor Scam Case
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

केजरीवाल ने 23 मार्च को अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई चल रही है। केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और एडवोकेट विक्रम चौधरी मौजूद हैं। ED की तरफ से ASG एसवी राजू ने पैरवी की।
सिंघवी ने कहा- लेवल प्लेइंग को ध्यान में रखते हुए यह बहुत इम्पॉर्टेंट केस है। इसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव शामिल हैं, जो लोकतंत्र का हिस्सा है। इससे हमारा मूलभूत ढांचा बनता है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह निश्चित हो गया है कि वो लोकतांत्रिक गतिविधियों में नहीं शामिल हो पाएंगे।
मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पहला समन अक्टूबर 2023 को भेजा गया और गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई। इससे दुर्भावना की बू आती है और इससे हमारे मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है। मैं यहां राजनीति की नहीं, बल्कि कानून की बात कर रहा हूं। गिरफ्तारी की टाइमिंग इशारा करती है कि यह असंवैधानिक है।
इस पर ED के वकील ASG राजू ने कहा- मान लीजिए कोई इलेक्शन से 2 दिन पहले मर्डर कर देता है तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? क्या उसकी गिरफ्तारी मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंचाएगी। आप मर्डर करेंगे और कहेंगे कि मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे मूलभूत ढांचे को नुकसान होगा।
ASG राजू ने कहा- अपराधी और आरोपी यह नहीं कह सकते कि हम गुनाह करेंगे और हमें इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, क्योंकि चुनाव हैं। ये हास्यास्पद है। इससे तो अपराधियों को खुलेआम घूमने का लाइसेंस मिल जाएगा। हम अंधेरे में तीर नहीं चला रहे। हमारे पास वॉट्सऐप चैट, हवाला ऑपरेटर्स के बयान और इनकम टैक्स का डेटा भी है।
5 घंटे चली बहस के बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई से जुड़े अपडेट्स मिनट टु मिनट पढ़ें…
अपडेट्स
01:06 PM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
भगवंत मान ने केजरीवाल से मिलने की अनुमति मांगी
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया, पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन से अनुमति मांगी। सीएम कार्यालय ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पत्र लिखा है।
01:00 PM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
गोपाल राय बोले- अरविंद भी जल्द रिहा होंगे
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय का कहना है, ‘संजय सिंह जल्द ही जेल से रिहा होंगे। हमें उम्मीद है कि कोर्ट अरविंद को भी जल्द रिहा करेंगे। पार्टी निराशा के दौर से नहीं गुजर, बल्कि यह आंदोलन के दौर से गुजर रही है। यह क्रांति तब तक जारी रहेगी जब तक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया रिहा नहीं हो जाते।’
11:33 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
ASG Raju ने कहा- मनी ट्रेल पाई गई है
एएसजी एसवी राजू ने कोर्ट से बाहर आने के बाद मीडिया से कहा, ‘मनी ट्रेल पाई गई है…अगर अन्य (आरोपी) पाए जाते हैं, तो हम उन्हें (आरोपी के रूप में) क्यों नहीं नामित करेंगे।’
11:06 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: क्या आप कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं? बहुत सारे लोगों ने आपको सुना है?
सिंघवी: इसका क्या मतलब है?
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।
11:05 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: ED कह रही है कि एक आतंकवादी आर्मी की गाड़ी उड़ा देता है, ये एक अजीब उदाहरण है। जो आरोप केजरीवाल पर लगाए जा रहे हैं, वो अपराध क्या चुनावों के ऐलान के बाद हुए हैं? जज ये रिकॉर्डिंग देख सकती हैं, इन्होंने ऐसा कहा है।
10:58 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे। ऐसे में यह कहना कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हवाला ट्रांजैक्शंस कर रहे होंगे, यह हास्यास्पद और निरर्थक है।
10:56 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: घोटाला काफी पहले सामने आया, यही मेरा पॉइंट है कि इलेक्शन के बीच में गिरफ्तारी क्यों हो रही है। साफ है कि बहुत पहले हुए घोटाले का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि फायदा उठाया जा सके।
10:52 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: आपने मेरी दलील को समझा नहीं।
केजरीवाल: कुछ दलीलें समझी नहीं जा सकती हैं।
कोर्ट: जहां तक मैं दोनों तरफ की दलीलों को समझ पा रही हूं, ये सही हैं।
केजरीवाल की ओर से एडवोकेट विक्रम चौधरी: ऐसा लग रहा है कि जज ट्रायल पर हैं।
10:51 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
केजरीवाल की ओर से सिंघवी: आप संज्ञान में लिए जाने की बात कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि ये अब ये बात क्यों कर रहे हैं। इसकी उम्मीद तो मुझ जैसे नौसिखिए से की जानी चाहिए, मिस्टर राजू जैसे वरिष्ठ से नहीं। ये 2 साल पहले हुआ था, इससे केजरीवाल की गिरफ्तारी का क्या लेना, जो 21 मार्च को हुई।
10:39 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: पार्टी के सभी बड़े फैसले राष्ट्रीय संयोजक लेते हैं। अगर कंपनी कोई अपराध करती है तो केजरीवाल जिम्मेदार हैं। कंपनी से मेरा मतलब AAP है।
ED: हमने दिखाया कि जब मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया गया, तब केजरीवाल कंपनी (AAP) के सभी मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
10:36 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: सबूत कह रहे हैं कि फंड का इस्तेमाल गोवा में AAP के चुनाव प्रचार में किया गया। तो AAP को फायदा हुआ, क्योंकि उसने पैसा इस्तेमाल किया। हम कह रहे हैं कि AAP लोगों की एसोसिएशन है। एक राजनीतिक दल लोगों की संस्था होती है। केजरीवाल इसके मुखिया थे इसलिए वो AAP के मामलों के लिए वो जिम्मेदार हैं। वो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।
10:32 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
कोर्ट: मैं फैसला सुरक्षित रखूं, इससे पहले केस फाइल देखना चाहूंगी।
ED: हम इन्हें मार्क करके आपको दिखाएंगे।
10:31 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: हमारे पास वॉट्सऐप चैट हैं, हवाला ऑपरेटर्स के बयान हैं। ऐसा नहीं है कि हम अंधेरे में तीर चला रहे हैं। हमारे पास बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स का डेटा भी है।
10:28 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: हमारा केस है कि केजरीवाल को गिरफ्तार इसलिए किया गया, क्योंकि वह शामिल थे। गवाह के बयान से यह साफ हो जाता है कि वो खुद इसमें शामिल थे। सिर्फ कुछ गवाहों ने आपका नाम नहीं लिया तो इसका मतलब यह नहीं है कि इससे आपको राहत मिल जाएगी। मैं पहली बार ऐसा क्रिमिनल लॉ सीख रहा हूं।
10:27 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: ये कहते हैं कि इन बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। क्या होता है, जब एक जांच अधिकारी किसी गवाह को बयान दर्ज करने के लिए बुलाता है। वो बयान दर्ज करता है फिर जांच अधिकारी उसे और सबूत और दस्तावेज दिखाता है। तीसरे, चौथे, पांचवें बयान में असली चीज निकलेगी।
10:24 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: केजरीवाल का इतना प्रभाव है कि उन्हें पहले की चार्जशीट की कॉपी हासिल हो गई। केजरीवाल झूठे बयान देने के आरोपी हैं।
10:20 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: यह सारी बातें मनीष सिसोदिया केस में फैसले के बाद आई हैं। यह नहीं कहा जा सकता कि कुछ नया नहीं है। केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया। ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ पुराने बयानों के आधार पर ऐसा कर रहे हैं, ये सिर्फ इनका वहम है। ये ED की गलत तस्वीर पेश करना चाहते हैं। ये कहना कि आखिरी बयान अगस्त 2023 में लिया गया था, ये पूरी तरह गलत है।
10:18 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: इस पूरे पैसे की ट्रेल है। हमने इस मनी ट्रेल का पता लगाया है। इस पैसे का इस्तेमाल कर लिया गया होगा और इसीलिए पैसा मिल नहीं रहा है।
10:17 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: बड़े पैमाने पर वेंडर्स, वर्कर्स, एडवर्टाइजर्स और लोगों ने कैश पेमेंट किया। इस कैश पेमेंट का कोई हिसाब-किताब नहीं है। कैश का सोर्स घूस है। ये रकम 100 करोड़ या उससे थोड़ी कम होगी। आप कैंडिडेट ने भी यह माना है।
10:15 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: आप बयानों को बांट नहीं सकते कि इन स्टेटमेंट को सही ना माना जाए। ये अभी भी ऐसा कर रहे हैं। ऐसा तो कभी नहीं देखा गया।
10:13 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: ट्रायल कोर्ट का आदेश कोई मशीनी आदेश नहीं था। कोर्ट ने जांच अधिकारी की दी रिपोर्ट को देखा, दस्तावेज देखे। आप कह सकते हैं कि ED ने दबाव डाला, क्या आप कह सकते हैं कि मजिस्ट्रेट ने भी इन लोगों पर प्रेशर डाला?
10:11 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: इस बात पर तो कोई विवाद नहीं है कि गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद उन्हें पेश किया गया। उन्हें गिरफ्तारी का आधार भी बताया गया। गिरफ्तारी से पहले भी इनकी पत्नी को बताया गया। हमने एकदम स्पष्ट कारण बताए थे। PMLA के तहत नियमों का पालन किया गया।
10:04 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: एक आतंकवादी का केस मान लीजिए। आप आर्मी की गाड़ी उड़ा देंगे और कहेंगे कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं इसलिए मुझे छू नहीं सकते। ये किस तरह की बहस है। दिए गए बयानों पर विश्वास किया जाए या नहीं, यह ट्रायल का मसला है। अदालत खुद को जांच अधिकारी की जगह नहीं रख सकती है। गवाहों के बयान बताते हैं कि शराब नीति बनाए जाते समय इसमें बाहरी लोग भी शामिल थे।
10:01 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: अगर कोई आम आदमी अपराध करता है तो उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ता है। लेकिन आप मुख्यमंत्री हैं तो आपको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता? आप पूरे देश को लूट लेंगे, लेकिन कोई आपको छू नहीं सकता, क्योंकि इलेक्शन आ रहे हैं। आप कहते हैं कि आपकी गिरफ्तारी से मूलभूत ढांचे पर नुकसान होगा। ये किस तरह का बेसिक स्ट्रक्चर है।
09:58 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: अपराधी और आरोपी यह नहीं कह सकते कि हम गुनाह करेंगे और हमें इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, क्योंकि चुनाव हैं। ये हास्यास्पद है। इससे तो अपराधियों को खुलेआम घूमने का लाइसेंस मिल जाएगा।
ED: मान लीजिए कोई इलेक्शन से 2 दिन पहले मर्डर कर देता है तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा? क्या उसकी गिरफ्तारी मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंचाएगी। आप मर्डर करेंगे और कहेंगे कि मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे मूलभूत ढांचे को नुकसान होगा।
09:55 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: दलील है कि अगर मैंने कुछ किया है तो मेरे घर से कुछ मिलेगा। लेकिन अगर आपने पैसा किसी और को दे दिया है तो आपके घर कहां से मिलेगा?
ED: यहां सवाल उठ रहा है कि मेरे घर से कुछ नहीं मिला? पैसा तो आपने गोवा इलेक्शन में इस्तेमाल कर लिया। और जब ईडी आपसे पूछती है कि पैसा कहां है तो आप कहते हैं कि मुझे नहीं पता।
ED: मान लीजिए कोई मर्डर केस है। अगर डेड बॉडी नहीं मिलती है तो भी किसी आदमी से पूछताछ की जा सकती है। अगर बॉडी नहीं मिली तो इसका मतलब यह नहीं है कि मर्डर नहीं हुआ है।
09:54 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: ये सब चुनाव से काफी पहले हुआ है। अब ये कह रहे हैं कि चुनाव है। फैक्ट यह है कि शराब नीति फायदा पहुंचाने और बदले में कुछ पाने के लिए बनाई गई और काफी पहले यह हुआ है। चुनाव का तो खाली हौवा बनाया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि ED अब एक्टिव हुई है।
09:53 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: ये फैक्ट है कि मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इसमें कोई शक नहीं है। इस बात के सबूत हैं। इस ऑर्डर को चैलेंज नहीं किया गया। सभी ने इसे माना।
ED: आज केजरीवाल का एटिट्यूड ऐसा है, जैसे वो संत हों। वास्तव में आपने इसे बहुत सोच समझकर किया। बहुत मेहनत के साथ ED को इस मामले में सबूत मिले। ED को रोकने की कोशिश की गई। बड़ी संख्या में फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को खत्म किया गया। इनकी कीमत करोड़ों में है। आप इस तरह से अपने फोन बदल या बर्बाद नहीं कर सकते हैं। आपने विजय नायर जैसे बिचौलियों के जरिए काम किया।
09:52 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED: हम थोड़ा कन्फ्यूज हैं कि इस याचिका में इस तरह बहस हो रही है, जैसे ये बेल एप्लीकेशन हो। ये गिरफ्तारी खारिज करने की याचिका ना हो। हम AAP की कुछ प्रॉपर्टीज पर छानबीन करना चाहते हैं। अगर हम ऐसा करते हैं कि तो ये कहेंगे कि इलेक्शन के टाइम पर किया है। अगर हम करते हैं तो कहेंगे कि प्रूफ कहां हैं। जहां तक केजरीवाल का मामला है, जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अभी यह शुरुआती स्टेज पर है। इन्होंने खुद रिमांड का विरोध नहीं किया।
09:40 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
लंच के बाद सुनवाई फिर शुरू
केजरीवाल केस की दिल्ली हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू हो गई है। अब ED की ओर से ASG एसवी राजू अपनी दलीलें रख रहे हैं।
08:28 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
लंच के बाद दोबारा सुनवाई होगी
केजरीवाल के मामले पर लंच के बाद सुनवाई होगी।
08:27 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ वकील अमित देसाई ने दलील देने की कोशिश की।
ED: कोई आम आदमी सीनियर वकील का खर्च नहीं उठा सकता है। आप ताकतवर हो सकते हैं, आप अमीर हो सकते हैं, लेकिन आप इस तरह दो सीनियर वकील नहीं ला सकते हैं।
कोर्ट: हम लंच के बाद ED को सुनेंगे। मिस्टर देसाई आप को अगर कुछ कहना हो तो जब दोबारा बैठेंगे तब कहिएगा।
08:26 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: हमारा पॉइंट यहां सिर्फ यह है कि यह केस बेहद कमजोर श्रेणी में आता है। (मनीष सिसोदिया मामले में आदेश का जिक्र किया) केवल यही आरोप है कि इन लोगों ने मुझे पैसा दिया और इसलिए मैं भी शामिल हूं। इस फैसले के बाद कुछ भी नया नहीं आया है। हम किस बारे में बात कर रहे हैं। हमने एक-एक लाइन चेक कर ली है। उसमें भी कुछ नहीं है।
ED: यह तथ्यात्मक तौर पर गलत है।
सिंघवी: उन्होंने PMLA की धारा 70 लगाई। इसे लगाया नहीं जा सकता, क्योंकि यह कंपनियों के लिए है। AAP रिप्रेंजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट के तहत रजिस्टर्ड एक राजनीतिक दल है। सेक्शन 70 का गलत इस्तेमाल किया गया। इस केस को आम केसों की तरह देखा जा रहा है। हम इस केस में हो रही देरी का भी विरोध करते हैं।
08:17 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: साबित करने की बात तो भूल जाइए, इस मामले में साथ देने के बारे में उनके खिलाफ कॉमा, फुलस्टॉप तक नहीं है।
ED: इन्होंने आदेशों में से सिर्फ एक पैरा उठाया और आदेश की पूरी कॉपी नहीं दी। इसके आधार पर हम यह बता सकते थे कि किस संदर्भ में आदेश दिया गया है। ये लगातार जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। जब ऐसा हो रहा हो तो हम चुप नहीं बैठ सकते हैं।
08:12 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: सी अरविंद ने अपने बयान में यह कहा कि उसने सिसोदिया को फाइल दी और उस वक्त केजरीवाल कमरे में मौजूद थे। सिर्फ इतना और कुछ नहीं। उन्होंने क्या किया था? इतने सालों तक आपको केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं मिला। जो मैच आप खेलना चाह रहे हैं, वो पूरी तरह फिक्स है।
08:06 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंंघवी: आपका काम सच का पता करना है। आप उनसे यह नहीं कह सकते आपके पास उनके बचाव की कुछ चीजें हैं, लेकिन आप उन्हें देंगे नहीं। उन्होंने बयान दिए और तुरंत बाद उन्हें जमानत मिल गई। ये शर्मनाक है। रेड्डी ने 13 बयान दिए और 11 में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था।
08:02 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: रेड्डी को 10 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने 9 बयान दिए। 7 गिरफ्तारी से पहले और 2 गिरफ्तारी के बाद। ये हास्यास्पद है। जांच करने वाले कह रहे हैं कि जब तक आप केजरीवाल के खिलाफ बयान नहीं देंगे, हम बयान दर्ज करते रहेंगे। ये छिपाना ही हुआ। क्या ये न्यायोचित है?
07:58 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: अब वे सत्ताधारी दल की तरफ से चुनाव में कैंडिडेट हैं। मिस्टर मुंगटा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा को चंदा दिया। ये पूरी तरह पक्षपात है। मुंगटा ने 4 बयान दिए, इनमें से 3 में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था। इन्हें सामने नहीं लाया गया। ये पूरी तरह गलत है और क्रिमिनल लॉ प्रोसीजर का उल्लंघन है।
सिंघवी: मुंगटा ने केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया और फिर 10 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई। यह कानून का मजाक बना रहे हैं। ये बयान उन बयानों के उलट था, जो उन्होंने पहले दिए थे। अब उनके पिता सत्ताधारी दल के गठबंधन का हिस्सा हैं। शरथ रेड्डी के पहले के बयान में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था। उसके बाद जो बयान दिया, उसमें भी कुछ नहीं था। इसे ED ने छिपा लिया।
ED: हम इसका विरोध करते हैं। जब हमने केजरीवाल के प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर नहीं की तो छिपाने वाली बात कहां से आ गई?
07:48 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: ED ने खुद अपनी एप्लिकेशन में कहा है कि उन्हें केजरीवाल का रोल पता करना है। ऐसा तब जब पहले समन को 6 महीने बीत गए हैं और एफआईआर को सवा साल गुजर गया है।
सिंघवी: ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके सिर पर आपराधिक कानून थोप दिए गए। कई बयानों में केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं था। पहले राघव रेड्डी, मुंगटा रेड्डी और शरथ रेड्डी थे। इसके बाद कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पहली बार उन्होंने केजरीवाल के खिलाफ गवाही दी। इसके बाद उन्हें पीठ दर्द के आधार पर जमानत दे दी गई। ईडी को कोई ऑब्जेक्शन नहीं था।
07:46 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
ED की ओर से ASG एसवी राजू: इन लोगों ने याचिका की सही कॉपी नहीं दी है। इस मामले की सुनवाई कल की जा सकती है। गलत कॉपी के आधार पर मैं जवाब कैसे दूंगा?
कोर्ट: दोनों कॉपियों में 8 पन्नों का अंतर है।
सिंघवी: एक कॉपी में गड़बड़ी है, ED को नई कॉपी सौंपी गई थी।
ASG राजू: मसला यह है कि हमें गलत कॉपियां भेजी गई हैं और यह नहीं होना चाहिए था।
सिंघवी: आपके जूनियर ने गलत कॉपी ली और आपको दे दी।
कोर्ट: एएसजी राजू को सही पेज नंबर बताइए सिंघवीजी।
07:44 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: ED को केजरीवाल ने 7-8 बार बहुत विस्तार से समन का जवाब दिया है। उन्होंने बिना कोई सवाल किए अपने जवाब दिए हैं। ऐसा कुछ नहीं है, जो बिना गिरफ्तारी के नहीं किया जा सकता था। गिरफ्तारी की कोई जरूरत नहीं है। क्या आपको लगता है कि केजरीवाल भाग सकते हैं? क्या डेढ़-दो साल बाद वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं? आपने उनके बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं। हजारों पन्नों के दस्तावेज हैं। जांच में सहयोग की बात की जा रही है। किस मौके पर केजरीवाल ने सहयोग नहीं किया है?
सिंघवी: इस पूरी साजिश में केजरीवाल का रोल क्या था, ये ED आगे पता लगाएगी, ये उन्होंने अपनी रिमांड एप्लिकेशन में कहा है। ये गिरफ्तारी का आधार नहीं हो सकता है।
07:35 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: केजरीवाल ने हर बार लिखित में समन का जवाब दिया है। गिरफ्तारी का आधार क्या है, इसकी जरूरत क्या है। कृपया ये सवाल ईडी से बार-बार किए जाने चाहिए। यहां गिरफ्तारी की जरूरत दूसरे कारणों से पड़ी। आपके पास गिरफ्तारी का अधिकार है तो आप गिरफ्तार कर सकते हैं। यहां गिरफ्तारी सिर्फ और सिर्फ अपमानित करने और नीचा दिखाने के लिए की गई है।
07:27 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: पहला समन अक्टूबर 2023 को भेजा गया और 9वां समन 16 मार्च 2024 को भेजा गया। कुल 6 महीने बीत गए। बिना किसी जांच, गवाही, या सबूत के आपने गिरफ्तारी की। PMLA के सेक्शन 50 के तहत भी यहां कोई सबूत नहीं है। इस केस की अनूठी बात यह है कि सेक्शन 50 के तहत केजरीवाल के घर पर भी कोई स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने की कोशिश नहीं की गई।
07:21 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
कोर्ट रूम LIVE…
सिंघवी: लेवल प्लेइंग को ध्यान में रखते हुए यह बहुत इम्पॉर्टेंट केस है। इसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव शामिल हैं, जो लोकतंत्र का हिस्सा है। इससे हमारा मूलभूत ढांचा बनता है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह निश्चित हो गया है कि वो लोकतांत्रिक गतिविधियों में नहीं शामिल हो पाएंगे। पहला वोट डाले जाने से पहले ही केजरीवाल और उनकी पार्टी को अलग-थलग करने की कोशिश है।
सिंघवी: मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि पहला समन अक्टूबर 2023 को भेजा गया और गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई। इससे दुर्भावना की बू आती है और इससे हमारा मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है। मैं यहां राजनीतिक की नहीं, बल्कि कानून की बात कर रहा हूं। गिरफ्तारी की टाइमिंग इशारा करती है कि यह असंवैधानिक है।
07:19 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। केजरीवाल की ओर से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और एडवोकेट विक्रम चौधरी मौजूद हैं। ED की तरफ से ASG एसवी राजू पैरवी कर रहे हैं।
07:02 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
AAP सांसद संजय सिंह आज तिहाड़ जेल से रिहा होंगे

AAP सांसद संजय सिंह को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई।
संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत की प्रक्रिया पूरा करने के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सियोरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी से 2 लाख का बॉन्ड भरा।
कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत के लिए तीन शर्तें रखीं। पहला- वे जेल से बाहर जाकर आबकारी नीति केस से जुड़ी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। दूसरा- अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। दिल्ली से बाहर जाने पर जांच एजेंसी को बताएंगे और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
06:53 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
आतिशी का दावा- केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घटा
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज के सीवियर मरीज के नाते दिन में कई बार उनका शुगर लेवल मॉनिटर होता है। जब से भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा हो गई है, ED की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल 3 बार गिर गया। पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, और डायबिटीज के रोगी के लिए, यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा कर सकता है। BJP अरविंद केजरीवाल और AAP को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसलिए मैं BJP को चेतावनी दे रही हूं कि पूरा देश आपको देख रहा है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो न तो यह देश और न ही भगवान BJP को माफ करेगा।
06:47 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
आतिशी को भाजपा ने मानहानि का नोटिस भेजा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- आतिशी के कल के बयान पर हमने कहा था कि आप झूठ बोल रही हैं। आपके आरोप बेबुनियाद हैं। हमने कल शाम तक उन्हें माफी मांगने का समय दिया था, अब वह समय खत्म हो चुका है और उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया है। उन्हें इसका जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है अगर उनका जवाब नहीं आया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आतिशी ने कहा था- मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया
दरअसल, आतिशी ने 2 अप्रैल को आरोप लगाया था कि उनके एक करीबी के जरिए भाजपा में शामिल होने का उन्हें प्रपोजल दिया गया है। उनसे कहा गया कि आप भाजपा में शामिल होकर अपना पॉलिटिकल करियर आगे बढ़ाइए वर्ना अगले एक महीने में आपको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
06:42 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
AAP ने 7 अप्रैल को देशवासियों से सामूहिक उपवास की अपील की
दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा- 7 अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास किया जाएगा। CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP के सभी मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी नेता 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर ‘सामुहिक उपवास’ रखेंगे। हम लोगों से यह भी अपील करते हैं कि जो लोग CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और इस देश से प्यार करना चाहते हैं, वे भी अपने घरों, गांवों, ब्लॉकों पर सामुहिक उपवास’ कर सकते हैं।
06:42 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
ED बोली- शराब घोटाले का पैसा गोवा चुनाव में लगा, 2 पॉइंट
1. हाईकोर्ट को दिए एफिडेविट में ED ने कहा कि AAP को दिल्ली शराब घोटाले के रुपयों का सबसे ज्यादा फायदा मिला है। पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में शराब घोटाले के लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च किए।
2. जांच एजेंसी ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को 9 समन भेजकर मामले की जांच में सहयोग करने के कई मौके दिए। हालांकि, केजरीवाल ने जानबूझकर एजेंसी के आदेश को नहीं माना। वे हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर जांच में शामिल नहीं हुए।
06:41 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
ED ने केजरीवाल को 21 मार्च की रात अरेस्ट किया था

ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 22 मार्च को उन्हें 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा था। 28 मार्च को उनकी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
06:40 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
तिहाड़ में केजरीवाल की पहली रात कैसे कटी
केजरीवाल 1 अप्रैल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने जेल अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि तिहाड़ में पहले दिन केजरीवाल 14X8 फीट की कोठरी में रातभर घूमते रहे। वे सिर्फ कुछ देर के लिए ही सीमेंट के फर्श पर सोए। तिहाड़ में केजरीवाल का पहला दिन, पढ़ने के लिए क्लिक करें…
06:39 AM3 अप्रैल 2024
- कॉपी लिंक
शराब नीति केस की टाइमलाइन
