22 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन
- कॉपी लिंक

इस हफ्ते की BARC TRP रिपोर्ट आ गई है। लिस्ट में नए शो ‘झनक’ ने तेजी से जगह बनाई। अब यह शो ‘अनुपमा’, ‘गुम है किसी के प्यार में’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लंबे समय से चल रहे शोज के साथ मुकाबला कर रहा है।
चलिए, इस हफ्ते, कौन-सा शो टॉप पर रहा और कौन-सा पीछे, डालते हैं एक नजर:

1. अनुपमा
टीआरपी लिस्ट में सीरियल ‘अनुपमा’ टॉप पर है। दर्शक चाहते हैं कि अनुपमा और अनुज एक बार फिर से एक हो जाएं। इस ट्रैक की पॉपुलैरिटी के कारण राजन शाही का ये शो इस हफ्ते भी पहले स्थान में बने रहने में कामयाब रहा। शो को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

2. झनक
तकरीबन पांच महीने पहले शुरू हुआ शो ‘झनक’ ऑडियंस को शुरू से ही इम्प्रेस करने में कामयाब रहा। हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर यह शो टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। शो की अनोखी कहानी के कारण ही यह टॉप तीन में शामिल है। शो को 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

3. गुम है किसी के प्यार में
पिछले हफ्ते के मुकाबले, इस हफ्ते शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की टीआरपी में गिरावट देखी गई है। शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर ये शो तीसरे स्थान पर है। शो को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
बता दें, पिछले हफ्ते शो की रेटिंग 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस थीं।

4. ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीआरपी चार्ट पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ चौथे स्थान पर है। शो को 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

5. शिव शक्ति – तप त्याग तांडव
‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ को ऑडियंस खूब पसंद कर रही है। शो पांचवें नंबर पर है। शो को इस बार 1.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं। हाल ही में शो में भगवान शनि की एंट्री दिखाई गई है। जिससे यह शो और भी इंटरेस्टिंग बन गया है।

BARC कैसे चेक करती हैं TRP?
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) कई हजार फ्रीक्वेंसी का डाटा लेकर पूरे टीवी चैनलों की TRP का अनुमान लगाती है। यह एजेंसी TRP को मापने के लिए एक स्पेशल गैजेट इस्तेमाल करती है। TRP को मापने के लिए कुछ जगहों पर बैरो मीटर लगाए जाते हैं। ये बैरो मीटर कुछ विशेष फ्रीक्वेंसी के द्वारा ये पता लगाते हैं कि कौन-सा प्रोग्राम या चैनल कितनी बार और सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।
इस मीटर के द्वारा एक-एक मिनट TV की जानकारी को मॉनिटरिंग एजेंसी तक पहुंचा दिया जाता है। ये टीम बैरो मीटर से मिली जानकारी का विश्लेषण कर तय करती है कि किस चैनल या प्रोग्राम की TRP कितनी है।
टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) के हिसाब से सबसे ज्यादा पॉपुलर चैनल्स की लिस्ट बनाई जाती है और फिर वीकली या महीने के हिसाब से टॉप 10 टीआरपी टीवी सीरियल, टीवी न्यूज चैनल का डेटा सार्वजनिक किया जाता है।
कितनी जरूरी है TRP?
विज्ञापनदाताओं के लिए TRP बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इससे विज्ञापनदाताओं को बड़ी आसानी से यह पता लग जाता है कि किस चैनल पर विज्ञापन देने से उनके प्रोडक्ट्स या सर्विसेस को ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा। हर विज्ञापनदाता सबसे ज्यादा TRP वाले चैनल पर विज्ञापन देना पसंद करता है।