![सत्ता का संग्राम: आज उन्नाव में रहेगा अमर उजाला का चुनावी रथ, जानेंगे वोटर्स के मुद्दे...नेताओं से होंगे सवाल Amar Ujala election chariot Satta ka Sangram will be in Unnao today, will know the issues of voters] leaders w](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/04/06/satta-ka-sangram_ddd1c42404fa2ff082ff10c89d4697b8.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सत्ता का संग्राम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश का उन्नाव लखनऊ तथा कानपुर के बीच में स्थित है। 2019 में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साक्षी महाराज ने जीत दर्ज की थी। वहीं, अन्नू टंडन सपा व कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी हैं। इसके अलावा बसपा से अशोक पांडेय मैदान में हैं। फिलहाल दो चुनावों में लंबे अंतर से मिली जीत से साक्षी महाराज उत्साह से भरे हुए हैं।
मोदी की गारंटी से वह फिर से तीसरी बार चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। वहीं, अन्नू टंडन सपा कांग्रेस में गठबंधन होने का फायदा मिलने की उम्मीद लगा रही हैं। बसपा प्रत्याशी अशोक पांडेय परंपरागत कैडर व सवर्ण वोटों के आधार पर जीत पक्की मान रहे हैं। चुनाव परिणामों से पता चलेगा कि कौन मतदाताओं की पसंद बना।