नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

भारत के दो सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर्स रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया (VI) ने भी शुक्रवार 28 जून को मोबाइल टैरिफ में करीब 20% तक बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।
VI का अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा मिलता है। वहीं, 269 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना मिलता है। नई दरें 4 जुलाई से लागू होंगी।
वहीं, जियो ने कल यानी 27 जून और एयरटेल 28 जून की सुबह की नई दरों वाले प्लान्स का ऐलान किया था। इन दोनों कंपनियों के अपडेटेड प्लान्स 3 जुलाई से लागू होंगे।
यहां देखें नई रेट लिस्ट…
VI के अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान
मौजूदा प्लान (₹) | वैलिडिटी | प्लान बेनिफिट्स | नई दरें (₹) |
₹179 | 28 दिन | 2 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS | ₹199 |
₹459 | 84 दिन | 6 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS | ₹509 |
₹1799 | 365 दिन | 24 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS | ₹1999 |
वोडाफोन-आइडिया के डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान
मौजूदा प्लान (₹) | वैलिडिटी | डेटा बेनिफिट्स | नई दरें (₹) |
269 | 28 दिन | 1 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 299 |
299 | 28 दिन | 1.5 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 349 |
319 | 1 महीना | 2 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 379 |
479 | 56 दिन | 1.5 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 579 |
539 | 56 दिन | 2 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 649 |
719 | 84 दिन | 1.5 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 859 |
839 | 84 दिन | 2 GB प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 979 |
2899 | 365 दिन | 1.5 GB प्रतिदिन , अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS | 3499 |
यहां देखें जियो और एयरटेल की नई दरें…



ये खबरें भी पढ़ें…
जियो के बाद एयरटेल के रिचार्ज 21% तक महंगे: ₹179 का सबसे सस्ता प्लान ₹199 में मिलेगा, शेयर रिकॉर्ड हाई बनाकर गिरा

भारत के दूसरे सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के बाद मोबाइल टैरिफ में 10%-21% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। सुनील भारती मित्तल की टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि वह 3 जुलाई 2024 से मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जियो का रिचार्ज 25% तक महंगा हुआ: ₹239 वाला प्लान अब ₹299 में मिलेगा, 3 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें 15% से 25% बढ़ा दी हैं। नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे। अब 239 रुपए वाला सबसे पॉपुलर प्लान 299 रुपए का हो गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वोडाफोन-आइडिया को चौथी-तिमाही में ₹7,674 करोड़ का घाटा: आय ₹10,606 करोड़ रही, VI का ARPU 146 रुपए रहा

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया यानी VI को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में ₹7,674 करोड़ का घाटा हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस ₹6,418 करोड़ रहा था। यानी चौथी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 19.56% बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…