Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStatesMaharashtraActress information FIR towards an individual near BJP Mayor | भाजपा नगर...

Actress information FIR towards an individual near BJP Mayor | भाजपा नगर अध्यक्ष के करीबी पर एक्ट्रेस ने कराई FIR: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो अपलोड करने का आरोप, मुंबई के वर्सोवा थाने में केस दर्ज – Saharanpur Information



भाजपा महानगर अध्यक्ष के करीबी जगदीप की फाइल फोटो।

सहारनपुर के भाजपा नगर अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली मुंबई की एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं में है। एक्ट्रेस ने मुंबई के वर्सोवा थाने में नगर अध्यक्ष के करीबी पर मुकदमा दर्ज कराया है।

.

आरोप है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से फोटो को एडिट कर उनकी न्यूड फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। जिसके बाद फिर से भाजपा खेमे की धड़कने बढ़ गई है।

मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री ने 15 अक्टूबर 2024 को भाजपा नगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक सप्ताह तक एक के बाद एक वीडियो अपलोड किया।

लेकिन पुनीत त्यागी को लेकर एक्ट्रेस सॉफ्ट भी दिखाई दी। क्योंकि यौन शोषण को लेकर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की। लेकिन पुनीत त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। जो आज तक स्वीकार नहीं हुआ है।

लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी के करीबी जगदीप पर एक्ट्रेस ने एआई के माध्यम से फोटो एडिट कर न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप लगाया है। वहीं मुंबई के वर्सोवा थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी भी की।

दरअसल, पिछले चार माह से सब शांत हो गया था। लेकिन 23 फरवरी यानी आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का सहारनपुर का दौरा है।

प्रोटोकॉल में महानगर अध्यक्ष के रूप में पुनीत त्यागी का नाम है। जिसको लेकर एक्ट्रेस भड़की हुई है। एक्ट्रेस ने इस मामले में भाजपा के एक विधायक को भी घेरने का काम किया है और गंभीर आरोप लगाए है।

वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया का कहना है कि पुनीत त्यागी अब महानगर अध्यक्ष नहीं है। ये पद खाली है। गलती से प्रोटोकॉल में पुनीत का नाम चढ़ गया होगा। इसकी जांच कराएंगे।



Supply hyperlink

khabareaaptak.in
khabareaaptak.inhttps://khabareaaptak.in
Welcome to "khabareaaptak" – your go-to destination for the latest news and updates from around the world. We are committed to bringing you timely and accurate information across various categories, including politics, sports, entertainment, technology, and more.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments