सागर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मौके पर घटनाक्रम की जानकारी लेती हुई पुलिस।
सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में स्थित आबचंद की गुफा के पास से निकली गधेरी नदी में एक युवक डूब गया। युवक अपने दोस्तों के साथ रंगपंचमी के मौके पर शनिवार को पिकनिक मनाने गया था। घटना की सूचना पर सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम सागर से घटनास्थल पर पहुंची। जहां युवक की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार शुक्रवारी क्षेत्र निवासी मो. शरीफ नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आबचंद गया हुआ था। वहां पर नदी में नहाते समय वह डूब गया।
पहले तो उसे स्थानीय लोगों की मदद से पानी में तलाशा गया।