.
भाजपा जिला कार्यालय में समस्तीपुर विधानसभा स्तरीय बैठक एनडीए सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि 27 फरवरी को एनडीए सम्मेलन को लेकर जिला के समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है। जिला के 10 विधानसभा से भाजपा के 6000 कार्यकर्ता को सम्मेलन में आने की तैयारी पूरी हो गई है। बैठक में मुख्य रूप से सम्बोधित करने वाले नेताओं में समस्तीपुर दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विमला सिंह, ओबोसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप शाह शिवे, कृष्ण मोहन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला मंत्री वीरेन्द्र यादव, इत्यादि थे । बैठक में विधान सभा संयोजक मुकेश कुमार सिंह, सुनील राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, वरिष्ठ नेता चंदन गुप्ता, कृष्ण कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान, ग्रामीण मध्य मंडल अध्यक्ष दीपक सत्यार्थी, ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश बबलू आदि थे।