बक्सर जिले के चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगावॉट थर्मल पावर के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में लगने वाले दो दिवसीय विशेष कैंप का आज आखरी दिन था। कोर्ट कैंप सुबह 11 बजे शुरू हुआ जो कि शाम 8 बजे तक चला। दूसरे दिन भी किसना अपनी जमीन संबंधित कागजात लेकर विशेष
.
शुक्रवार की देर शाम तक कुल 26 लोगों को अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिया गया। जिनके बीच कुल एक करोड़ चौदह लाख बतीस हजार तीन सौ नौ रुपयों का वितरण किया गया। एक दिन पहले 4 किसानों ने मुआवजा लिया था। कोर्ट कैंप की अध्यक्षता कर रहे लारा कोर्ट के जज शिवानद मिश्रा ने किसानों को चेक प्रदान करते हुए शुभकामना देने का काम किया। बता दे की चौसा महर्षि च्यवन महाविद्यालय में किसानों को सुविधा के लिए यह विशेष शिविर लगाया गया था।
बता दे कि प्लांट निर्माण के तहत कच्चे माल ले जाने व पानी आपूर्ति किये जाने को लेकर बनने वाले रेल कॉरिडोर व वाटर पाइप लाइन के लिए भूमि अधिग्रहित का मामला भू-अर्जन पुनर्वासन व व्यवस्थापन प्राधिकार (लारा) कोर्ट में लंबे दिनों से चल रहा था। हालांकि, बहुत सारे वैसे सक्षम किसान पड़ने वाले तिथियों पर कोर्ट का आवागमन कर रहे थे। जबकि, अक्षम वैसे किसान कोर्ट तक नहीं जाने की वजह से कोर्ट की ओर से चौसा में कैंप लगाने का निर्णय लिया गया था। वहीं बताया गया कि इस कैंप में किसानों की सुविधा के सारे इंतजाम कराए गए थे। जहां अधिवक्ता पैनल, बैंक टीम, राजस्व के पदाधिकारी व कर्मी के अलावा अन्य कई विभागीय कर्मी मौजूद कराए गए थे। इससे बावजूद भी प्रभावित क्षेत्र के अधिकतर किसान द्वारा कैंप के माध्यम से मुआवजा लेने में रुचि नहीं दिखाया है।
बता दे कि मुआवजा लेने वाले किसानों में महेंद्र प्रसाद बारी को 1706481.00, लक्ष्मण उर्फ मंगरु पाण्डेय को 100066.00, संतोष माली को 56803.00, विनोद माली को 56803.00, अशोक माली को 56803.00, राम अवतार सिंह को 19790.00, योगेंद्र सिंह को 19790.00, भूलन सिंह को 19790.00, दयवंती देवी को 626286.00, हरिपूजन सिंह को 626286.00, कलावती देवी को 7634.00, अशोक तिवारी को 1474000.00, दीनानाथ हजार को 368328.00, उदय नारायण ठाकुर को 368328.00, शंकर प्रसाद को 328084.00, सुदर्शन सिंह को 671599.00, नंदजी ठाकुर को 368328.00, बाल कुवर सिंह को 749867.00, माधव सिंह उर्फ बेनी माधव सिंह को 331060.00, प्रदीप कुमार दुबे को 898473.00, डिग्री नारायण दुबे को 898473.00, अनिल कुमार दुबे को 898473.00, रैयतों का मुआवजा भुगतान किया गया।